रशिया विरोधी प्रतिबंध यह अमरिका के निरर्थक एवं तथ्यहीन मुहिम का प्रतीक है – रशिया का प्रत्युत्तर

मॉस्को: अमरिका से रशिया पर जारी हुए प्रतिबंध अमरिका के निरर्थक एवं तथ्यहीन मुहिम का प्रतीक है, ऐसे शब्दों में रशिया ने अमरिका के नए प्रतिबंधों को कड़ा प्रत्युत्तर दिया है। अमरिका ने शुक्रवार को रशिया पर नए प्रतिबंध की घोषणा की है। इन प्रतिबंधों में रशिया पर ईंधन उपमंत्री के साथ २१ लोगों पर तथा नौ कंपनियों पर निशाना साधा है।

रशिया, प्रतिबंध, निरर्थक, तथ्यहीन, मुहिम का प्रतीक, प्रत्युत्तर, मॉस्को, अमरिका, साइबर हमला

‘यूक्रेन के मुद्दे पर किए मिन्स्क करार को कार्यान्वित होने तक रशिया पर प्रतिबंध जारी करने की अमरिका की धारणा कायम रहेगी। रशिया ने क्रीमिआ पर प्राप्त कब्जा एवं उसका रशिया में विलीनीकरण अमरिका कभी भी सहन नहीं करेगा, ऐसा नए प्रतिबंध में रेखांकित किया है। कुछ समय पहले यूरोपीय महासंघ ने रशिया के विरोध में प्रतिबंध जारी किए थे। यूक्रेन के मुद्दे पर अमरिका एवं यूरोप एकजुट होकर नए प्रतिबंध उसका ही प्रतीक है’, ऐसे शब्दों में अमरिका के कोषागार विभाग ने रशिया के विरोध में नए प्रतिबंध की घोषणा की है।

अमरिका ने जारी किए प्रतिबंधों में रशिया के ईंधन उपमंत्री आंद्रे चेरेझोव जो का समावेश है। अन्य व्यक्तियों में रशिया के ऊर्जा, ईंधन तथा निर्यात उपक्रम से संबंधित अधिकारियों का समावेश है। प्रतिबंध किए कंपनियों में ऊर्जा एवं ईंधन क्षेत्र के उपक्रम का समावेश होकर ‘टेक्नो प्रोम एक्सपोर्ट’ एवं ‘गैझ अलीन्स’ इन अग्रणी के कंपनियों पर निशाना साधा गया है। क्रीमिआ में निर्माण हुए ऊर्जा प्रकल्प में शामिल होने वाली कंपनियों पर भी प्रतिबंध जारी किए गए हैं।

रशिया, प्रतिबंध, निरर्थक, तथ्यहीन, मुहिम का प्रतीक, प्रत्युत्तर, मॉस्को, अमरिका, साइबर हमला

अमरिका ने जारी किए प्रतिबंधों पर रशिया ने जोरदार प्रत्युत्तर दिया है। ‘अमरिका से इनकार हुए व्हिसा और व्यापारी प्रतिबंधों की वजह से रशिया पर दबाव ला सकते हैं, इस भ्रम से अमेरिकी प्रशासन अब तक बाहर आने के लिए तैयार नहीं है। रशिया अपने हितसंबंध और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्वतंत्र भूमिका इस पर कभी भी समझौता नहीं करेगा। अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से रशिया की विदेश धारणाओं पर कोई भी परिणाम नहीं हुआ है’, ऐसा रशियन विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है।

अमरिका से जारी होने वाले प्रतिबंधों की मुहिम तथ्यहीन होकर, प्रतिबंध जारी करने वाला प्रशासन एवं अधिकारी इनकी मूर्खता दुनिया के सामने उजागर हो रही है, ऐसा रशियन विदेश मंत्रालय के विभाग ने सुनाया है। रशिया के एक वरिष्ठ संसद सदस्य ने यह प्रतिबंध रशिया का प्रभाव रोकने का प्रयत्न होने का दावा करके, यह अमरिका द्वारा हमारे विरोध में पुकारा युद्ध होने का आरोप किया है।

शुक्रवार को घोषित किए प्रतिबंध के बाद आनेवाले हफ्ते में रशिया पर फिर से नए प्रतिबंध की घोषणा होगी, ऐसे संकेत अमेरिकी सूत्रों ने दिए हैं। यह प्रतिबंध साइबर हमला और चुनाव में हस्तक्षेप इन मुद्दों से संबंधित होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.