लीबिया में लष्करी दखलअंदाज़ी करना रशिया, तुर्की और यूएई तुरंत बंद करें – संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका का आवाहन

संयुक्त राष्ट्र – लीबिया में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में जारी रशिया, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की लष्करी दखलअंदाज़ी बंद होनी चाहिये, ऐसा आवाहन अमरीका ने किया है। इन तीनों देशों से हो रही लष्करी सहायता के कारण लीबिया में युद्धविराम का लगातार उल्लंघन हो रहा है, ऐसा आरोप अमरीका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की बैठक में किया। इसी बीच लीबिया में जारी संघर्ष रोकने के लिए ‘यूएई’ ने अमरीका से सहयोग करने का ऐलान किया है। तो, रशिया और तुर्की इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ करने से दूर रहे हैं।

russia-turkey-libya-uaeवर्ष २०११ में अरब स्प्रिंग के प्रदर्शनों में लीबिया के हथियारी चरमपंथी गुटों ने मुअम्मर गद्दाफी की हुकूमत का तख्ता पलटा था। तब इन चरमपंथी गुटों को लीबियन सेना ने सहायता प्रदान की थी। बाद में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लीबिया में सरकार का गठन करने के लिए इन्हीं चरमपंथी गुटों को अपना समर्थन घोषित किया था। इसके बाद लीबिया के इन चरमपंथी गुटों के गठबंधन से बनी सरकार और सेना के एक गुट में तनाव निर्माण हुआ था।

लीबियन सेना के जनरल खलिफा हफ्तार ने इन चरमपंथी गुटों के विरोध में बगावत की है और बीते ढ़ाई वर्षों से लीबिया में गृहयुद्ध भड़का हुआ है। लीबिया के इस गृहयुद्ध के दौरान तुर्की चरमपंथी सरकार के समर्थन में खड़ा है। वही, रशिया और यूएई जनरल हफ्तार की बागी सेना को छुपकर सहायता प्रदान कर रहे हैं। लीबिया में जारी इस गृहयुद्ध में अब तक ढ़ाई हज़ार लोग मारे जाने का दावा किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने लीबिया में जारी गृहयुद्ध में मारे गए लोगों की संख्या इससे कई अधिक होने का दावा किया है।

russia-turkey-libya-uaeइसके लिए युद्धविराम होने के बाद भी तुर्की, रशिया और यूएई से दोनों ओर के गुटों के लिए हो रही हथियारों की तस्करी ज़िम्मेदार होने का आरोप मानव अधिकार संगठन कर रहा है। हथियारों की तस्करी के साथ ही तुर्की ने सीरिया के आतंकियों को लीबिया में उतारने की बात पहले ही स्पष्ट हुई थी। इसी बीच रशिया के कान्ट्रैक्ट सैनिक हफ्तार बागियों की सहायता कर रहे हैं, ऐसी खबरें भी प्रसिद्ध हुई हैं। इस पृष्ठभूमि पर संयुक्त राष्ट्रसंघ में नियुक्त अमरीका के उप-राजदूत रिचर्ड मिल्स ने रशिया, तुर्की और यूएई का स्पष्ट तौर पर ज़िक्र करके लीबिया में जारी लष्करी दखलअंदाज़ी बंद करने का आवाहन किया है।

अमरीका ने किए इस आवाहन पर ‘यूएई’ ने रिस्पान्स दिया है। लीबिया में शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ और अमरीका की सहायता करने के लिए अपना देश तैयार होने की बात ‘यूएई’ की राजदूत लाना नुसिबेह ने कही है। इसके साथ ही लीबिया में जारी अन्य देशों की दखलअंदाज़ी रोकने के लिए ‘यूएई’ सहायता करेगा, ऐसा लाना ने कहा है।

इसी बीच, लीबिया की राजधानी त्रिपोली के साथ पश्‍चिमी क्षेत्र पर तुर्की समर्थक सराज सरकार का वर्चस्व है। वही, लीबियन विद्रोही नेता जनरल हफ्तार ने लीबिया के पूर्वीय क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.