अरब देशों द्वारा कतार की नाकाबंदी के चलते ईरान कतार की मदद के लिये दौड़ा; ईरान के पाँच विमान कतार के लिए रवाना

तेहरान/दोहा, दि. ११ : सौदी अरब, बाहरिन, संयुक्त अरब अमिरात, ईजिप्त, लीबिया इन द्वारा किये गए बहिष्कार की वजह से घेराव में फँसे कतार की सहायता के लिये ईरान ने दौड़ लगाई है| ईरान ने अत्यावश्यक चीजों से भरे पाँच विमान कतार के लिए भेजे हैं| इसके साथ ही, अरब देशों में फँसी कतारी जनता के लिए ईरान ने अपना हवाई मार्ग खुला किया है| कतार ने इस सहयोग का स्वागत करते हुए, ईरान के साथ संबंध और बढ़ाने का ऐलान किया है|

पाँच विमान कतार के लिए‘ईरान एअर’ इस विमान कंपनी के प्रवक्ता ‘शाहरुख नौसहाबादी’ ने दी जानकारी के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान और शिराझ इन दो हवाईअड्डों से चार विमानों ने रविवार सुबह कतार की राजधानी दोहा के लिए उड़ान भरी| फल और सब्ज़ियाँ लेकर ये विमान दोहा के लिए भेजे गये हैं। पाँचवा विमान शाम को भेजा गया| ईरान के परमाणु प्रकल्प के लिये जाने जानेवाले ‘बुशहेर’ के हवाईअड्डे का इस्तेमाल कतार को विमान भेजने के लिए किया जायेगा, ऐसी जानकारी नौसहाबादी ने दी| कतार से जितनी माँग होगी, उतनी सहायता ईरान से भेजी जायेगी, ऐसा नौसहाबादी ने स्पष्ट किया|

अरब मित्र देशों ने हवाईमार्ग की नाकाबंदी करने के बाद ईरान ने कतार के मुसाफिर विमानों के लिए अपना हवाईमार्ग खुला कर दिया होकर, ईरान से कतार जाने वाले विमानों की संख्या बढ़ाई जायेगी, ऐसा ‘ईरान एअर’ इस सरकारी विमानकंपनी के प्रवक्ता ने कहा है| ईरान सरकार द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, अरब देशों ने कतार का हवाईमार्ग बंद करने से, ईरान के हवाई मार्ग से सफर करने वाले विमानों की संख्या में १७ प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है| हर दिन कतार के करीब सौं विमान ईरान की हवाई सीमा से सफर कर रहे हैं|

हवाई सेवाओं के अलावा ईरान ने ‘दाएर’ इस बंदरगाह से भी कतार को ज़रूरत की चीजों की निर्यात करने की तैयारी शुरू की है| ३५० टन जितने वजन की अत्यावश्यक चीजों से भरे, ईरान के तीन मालजहाज़ जल्द ही कतार के लिए भेजे जायेंगे, ऐसी जानकारी स्थानिक अधिकारी ने दी|

कतार के विदेश मंत्री ‘शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रेहमान अल-थानी’ ने ईरान के सहयोग का स्वागत किया| रशियन न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में विदेशमंत्री शेख मोहम्मद ने अरब देशों की भूमिका की आलोचना की| इसके अलावा अरब देशों ने बहिष्कार करने के बाद ईरान के साथ निर्माण हुए सहयोग पर कतार के विदेशमंत्री ने खुशी जताई| ‘ईरान हमारा पड़ोसी देश है| इस वजह से कतार ईरान के साथ सहयोग बढ़ायें, ऐसी कतार में रहने वाले हर किसी की इच्छा है’ ऐसा भी कतार के विदेशमंत्री ने कहा| कतार के विदेशमंत्री शेख मोहम्मद ने रशिया की यात्रा के दौरान विदेशमंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह से चर्चा की| कतार का मसला बातचीत के जरिये सुलझाया जायें, ऐसा आवाहन रशिया ने किया है|

इसी दौरान, अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने शनिवार को तुर्की के विदेशमंत्री मेवलूत कावूसोग्लू से फोन पर चर्चा की| कतार का तनाव और सीरिया के हालातों पर दोनों देशों के विदेशमंत्रियों में चर्चा हुई, ऐसा तुर्की के विदेशमंत्रालय ने स्पष्ट किया| सौदी और अरब मित्र देश कतार के खिलाफ खड़े हो चुके हैं, ऐसे हालातों में तुर्की ने कतार का समर्थन करते हुए पाँच हज़ार सैनिक कतार में तैनात करने का ऐलान किया है|

वहीं, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ घँटे पहले, ‘कतार यह  आतंकवाद का समर्थक देश है’ ऐसा आरोप किया था और अरब देशों द्वारा किये गए बहिष्कार का समर्थन किया था| अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा अपनायी गई इस नीति का सौदी और अरब देशों ने स्वागत किया है| लेकिन तुर्की और ईरान य्रे देश कतार की मदद करके सौदी और सौदी के मित्र देशों के क्रोध में बढ़ोतरी करते हुए दिखायी दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.