रशिया-यूक्रेन युद्ध का अन्त सिर्फ राजनीतिक बातचीत से होगा – यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की का दावा

राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्कीकिव – रशिया विरोधि युद्ध रक्तरंजित होगा, वह और कुछ समय तक जारी रहेगा। लेकिन, इस युद्ध का अन्त सिर्फ राजनीतिक मार्ग से ही हो सकता है, ऐसा दावा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने किया। डोन्बास पर कब्ज़ा करने के लिए रशिया के तीव्र हमलों की पृष्ठभूमि पर ज़ेलेन्स्की ने यह बयान करने से इस पर ध्यान आकर्षित किया है।

राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की

यूक्रेन के मारिपोल शहर पर रशिया ने पूरा नियंत्रण पाया है। रशिया-यूक्रेन युद्ध में रशिया को मिली हुई यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस सफलता की पृष्ठभूमि पर अब रशिया ने डोन्बास क्षेत्र पर पूरा कब्ज़ा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए आक्रामक और लगातार हमले जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने भी इसकी कबूली दी है। रशियन सेना ने जोरदार हमले करके डोन्बास का प्रचंड़ नुकसान किया, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने कहा था।

मारिपोल के बाद अगले कुछ दिनों में यूक्रेन डोन्बास क्षेत्र पर कब्ज़ा करेगा, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं। डोन्बास पर कब्ज़ा करने के बाद रशिया-यूक्रेन युद्ध थमेगा, ऐसी संभावना कुछ लोगों ने जतायी है। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने राजनीतिक मार्ग से युद्ध का अन्त होने का किया बयान इसी के संकेत देता है, यह दावा भी किया जा रहा है।

राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्कीफिलहाल रशिया और यूक्रेन की चर्चा पूरी तरह से बंद है। इस पर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। रशिया को शांति नहीं चाहिये, यह आरोप यूक्रेन ने लगाया है। तो, यूक्रेन अमरीका और ब्रिटेन के नियंत्रण में है और पश्चिमी देशों को रशिया को कमज़ोर किए बिना युद्ध बंद नहीं करना है, ऐसा रशियन नेताओं का कहना है। राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने राजनीतिक मार्ग का ज़िक्र करते हुए मारिपोल के यूक्रेन के सैनिकों की रिहाई पर ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही युद्ध रोकने की चर्चा दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच भी हो सकती है, यह संकेत भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.