युक्रेन की जहाज पर कार्रवाई करके रशिया ने युक्रेन के साथ हुए समझौते का अपमान किया – अमरिकी रक्षा मंत्री की टिप्पणी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वाशिंगटन/मास्को – सन २००३ में किए करार के अनुसार रशिया एवं यूक्रेन के जहाजों को कर्श के समुद्र में घूमने के लिए खुला मार्ग उपलब्ध करके दिया गया था| पर रशिया ने यूक्रेन के जहाजों पर कार्रवाई करके अत्यंत निर्लज्जरूप से इस करार का अपमान किया और यह समझौता धूल में मिलाया है, ऐसी टिप्पणी अमरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने लगाई है| तथा रशिया ने यूक्रेन के सत्ताधारी प्रशासन पर युद्धखोरी का आरोप लगाया है और गिरफ्तार किए जहाजियों को न छोड़ने की बात सूचित की है|

पिछले रविवार को क्रीमिया के पास कर्श समुद्रधुनि में यूक्रेन के तीन जहाज ओझौव सी में दाखिल हुई थी| यह जहाज रशिया ने कब्जे में लिए है और उसपर जहाजी एवं अधिकारियों को गिरफ्तार किया है| यह जहाज रशियन सूचना को नजरअंदाज करके घुसने का आरोप रशिया ने किया था| पर यूक्रेन ने रशिया पर पलटवार करके जहाज पर जानबूझकर कार्रवाई करने का दावा किया है| रशिया से यूक्रेन को कब्जे में लेने के प्रयत्न शुरू हुए हैं और ऐसी में कार्रवाई उसी का भाग होने का आरोप यूक्रेन ने किया था|

रशिया और यूक्रेन के इस तनाव पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही है| सुरक्षा परिषद में हुई बैठक में रशिया के कार्रवाई के ऊपर तीव्र नाराजगी व्यक्त की गई है| जर्मनी तथा नाटो ने यूक्रेन के जहाज एवं कर्मचारी रशिया छोड़ दे, यह दर्ख्वास्त की थी| जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने इस मामले में वह मध्यस्थी करने के लिए तैयार होने के संकेत दिए थे| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जी-२० के परिषद में रशियन राष्ट्राध्यक्ष से स्वतंत्र भेंट लेने के लिए इनकार किया था|

पर उसके बाद भी रशिया ने अपनी आक्रामकता कायम रखी है और सभी तनाव के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है| यूक्रेन की सत्ताधारी प्रशासन युद्धखोर होकर ऐझौव सी की घटना रशिया को चेतावनी देने का प्रयत्न होने का भाग है, ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया है| यूक्रेन के सत्ताधारी प्रशासन को रशिया विरोधी युद्ध से अनेक लाभ प्राप्त करने हैं| उसमें स्थानीय स्तर पर आई असफलता का जिम्मा आक्रामक देश पर फ़ोड़ना है, ऐसी आलोचना पुतीनने की है| जबतक वर्तमान की सत्ता है, तब तक युद्ध एवं अन्य दर्दनाक घटनाओं की श्रृंखला शुरू रहेगी, ऐसी चेतावनी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दी है|

यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को को ने रशिया ही युद्ध भड़काने के लिए तैयारी कर रहा है, ऐसा आरोप किया है| क्रीमिया एवं यूक्रेन के सीमा के पास रशिया ने लगभग ८० हजार सैनिक तैनात किए हैं, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष पोरोशेन्को ने किया है| इन सैनिकों के साथ १४०० आर्टिलरी एवं रॉकेट सिस्टम्स, ९०० तोंफ, दो हजार से अधिक सशस्त्र वाहन, ५०० लड़ाकू विमान एवं ३०० हेलीकॉप्टर तैनात करने की बात पोरोशेन्को ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.