अमरीका समेत ‘जी ७’ ने यूक्रेन की रक्षा सहायता बढ़ायी

रक्षा सहायतावॉशिंग्टन/बर्लिन – अमरीका के साथ ‘जी ७’ गुट ने यूक्रेन को प्रदान हो रही रक्षा सहायता में बड़ी बढ़ोतरी की है। अमरिकी संसद में यूक्रेन को ४० अरब डॉलर्स की रक्षा सहायता प्रदान करने के विधेयक को मंजूरी प्रदान हुई है। इसी दौरान जर्मनी में आयोजित ‘जी ७’ की बैठक के दौरान सात प्रमुख देशों ने यूक्रेन को लगभग २० अरब डॉलर्स सहायता देने का ऐलान किया। इसके अलावा बायडेन प्रशासन ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए १० करोड़ डॉलर्स सैन्य सहायता का ऐलान किया है।

रक्षा सहायताअमरीका ने पिछले महीने ‘यूक्रेन डेमोक्रसी डिफेन्स लेंड-लीज़ ऐक्ट ऑफ २०२२’ पारित किया था। इस कानून की वजह से यूक्रेन समेत यूरोप के अन्य देशों को भी हथियारों की आपूर्ति सुलभ होगी और इसमें नियमों की बाधा नहीं रहेगी, ऐसा कहा जा रहा है। अमरीका ने यूक्रेन को अब तक पांच अरब डॉलर्स से अधिक राशि के हथियार प्रदान किए है। इनमें मिसाइल, ड्रोन्स, राइफल्स, हेलीकॉप्टर्स, बख्तरबंद गाड़ियां, राड़ार और अन्य सैन्य सामान का समावेश है।

रक्षा सहायताइसके बावजूद अमरीका और मित्रदेश रशिया के विरोध में यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति जारी रखने की गतिविधियाँ कर रहे हैं। अमरिकी संसद में पारित हुआ नया कानून इसी का हिस्सा है। ‘यूक्रेन प्लिमेंटल एप्रोप्रिएशन्स ऐक्ट’ नामक इस कानून के अनुसार यूक्रेन को भारी ४० अरब डॉलर्स की सहायता प्रदान होगी। इसमें से अधिकांश हिस्सा रक्षा सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, यह जानकारी अमरिकी सूत्र ने साझा की।

अमरीका के बाद ‘जी ७’ गुट ने भी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए पहल की है। शुक्रवार को हुई बैठक में ‘जी ७’ देशों ने यूक्रेन को १९.८ अरब डॉलर्स सहायता का ऐलान किया। इसमें यूक्रेन की सरकार चलाने के लिए आवश्यक निधि का भी समावेश है। यूरोपिय महासंघ ने यूक्रेन के लिए गुरूवार को ९ अरब युरोस आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.