उत्तर कोरिया के पास अपेक्षा से अधिक परमाणु विस्फोटक- अमेरिकी अभ्यास गुटों का दावा

वाशिंगटन, दि.१६: उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के मामले में अमरिका और मित्र देश संयम बनये रखें, ऐसा आवाहन चीन से हो रहा था की उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम खतरनाक स्तर पर पहुंचने की खबर अमरिका के अभ्यासकों ने दी| उत्तर कोरिया के ‘योंगब्योंग’ इस प्रमुख परमाणु प्रकल्प में जरुरत से ज्यादा ‘प्लुटोनियम’ होने का दावा ’३८ नॉर्थ’ अभ्यास गुट ने किया है| इस पुनरुत्पादित प्लुटोनियम से बडी संख्या में परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं, यह चिंता अभ्यासकों ने व्यक्त की है|

परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम

अमरिका के उत्तर कोरियन अभ्यासक गट ’३८ नॉर्थ’ ने उपग्रह से ली तस्वीरों की मदद से यह दावा किया है| पिछले साल के सितम्बर माह से इस साल के जून माह तक उपग्रहों से ली गई तस्वीरों का अभ्यास करने पर उत्तर कोरिया के परमाणु प्रकल्प में तेजी से गतिविधियाँ होने की बात सामने आई, ऐसा अभ्यास गुटों ने कहा है| इन अभ्यासकों ने योंगब्योंग इस परमाणु प्रकल्प के रेडियोकेमिकल प्रयोगशाला की ‘थर्मल’ तस्वीरें प्राप्त की हैं| इन तस्वीरों से उत्तर कोरिया के परमाणु प्रकल्प में २ भट्टियाँ कार्यरत होने की बात स्पष्ट हुई है|

इन दोनों भट्टियों में युरेनियम के बजाय प्लुटोनियम होने का दावा भी अभ्यासकों ने किया है| परमाणु बम के निर्माण के लिये सबसे ज्यादा युरेनियम का उपयोग किया जाता है, पर पश्चिमी देशों ने लादे निर्बंध की वजह से अन्तर्राष्ट्रीय संघटनों से उत्तर कोरिया को सहायता देने पर पाबंदी है| इस निर्बंध की अड़चन को पार करके उत्तर कोरिया ने युरेनियम के बजाय प्लुटोनियम का उपयोग करना शुरू किया है| उत्तर कोरिया की ओर से प्लुटोनियम के उपयोग से परमाणु बम के निर्माण की संभावना बढ़ी है| पिछले साल उत्तर कोरिया ने हायड्रोजन बम का परीक्षण करने का दावा किया था| इसके लिये प्लुटोनियम का उपयोग करने की बात को उत्तर कोरिया ने प्रसारित किया था, जिसे पश्चिमी देशों ने अस्वीकार किया था| पर अब अमरीकी अभ्यासकों ने दी जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के पास भारी मात्रा में परमाणु विस्फोटक होने का खतरा महसूस हो रहा है|

दौरान, उत्तर कोरिया के पास विस्फोटकों के मामले में चिंता व्यक्त होते समय उत्तर कोरिया सेना ने अमरिका को धमकी दी| अमरिका ने दक्षिण कोरिया में नया सेना तल स्थापित किया तो अमरिका को गंभीर परिणामों का सामना करना पडेगा, ऐसा इशारा उत्तर कोरियन सेना ने दिया है| साथ ही उत्तर कोरिया ने दावा किय है कि उत्तर कोरियन मिसाइलों से कैलिफोर्निया पर हमला किया जा सकता है, इस दावे की तरफ गंभीरता से देखा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.