ईरान ने यूरोपिय देशों को धमकाया – इसी बीच जर्मन विदेशमंत्री ने की अमरिका की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान/बर्लिन: ‘वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते से जुडे रहना है या उसका उल्लंघन करना है, यह निर्णय यूरोपिय देशों पर निर्भर है| यूरोपिय देशों ने अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों का समर्थन किया तो इसके परिणाम भुगतने के लिए यूरोपिय देश तैयार रहें’, यह इशारा ईरान के विदेश मंत्रालय ने दिया है| साथ ही पश्‍चिमी देशों के लिए बातचीत के दरवाजे खुले होने की बात भी ईरान ने कही है|

पिछले हफ्ते में फिर एक बार पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते का उल्लंघन करके ईरान ने यूरेनियम संवर्धन तेज किया| यह कदम उठाकर ईरान ने परमाणु हथियार प्राप्त करने के दिशा में कदम बढाया है, यह आरोप अमरिका और इस्रायल ने किया था| साथ ही यूरोपिय देश भी ईरान पर अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों का समर्थन करें, यह निवेदन इस्रायल ने किया था| तभी, ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने ईरान से हो रहे उल्लंघन पर आलोचना की थी| यूरोपिय देशों की इस भूमिका की वजह से ईरान पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता खुला होने की बात कही जा रही थी|

यूरोपिय देशों की इस भूमिका पर ईरान ने गुस्सा व्यक्त किया है| परमाणु समझौते के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए पश्‍चिमी देशों के लिए दरवाजे खुले होने की बात ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मुसावी ने कही है| साथ ही ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की गति कम करने के लिए तैयार होने की बात भी मुसावी ने कही| पर, उससे पहले यूरोपिय देश अमरिका ने अपनाई भूमिका का विरोध करें और ईरान के साथ किए परमाणु समझौते से वफादार रहें, यह मांग मुसावी ने रखी|

यूरोपिय देशों को यह मांग मंजूर होती है तो ही ईरान भी परमाणु समझौते का सम्मान करेगा| नही तो ईरान के विरोध में भूमिका अपना रहे यूरोपिय देश इसके परिणामों को भूगतने के लिए भी तैयार रहें, यह इशारा ईरान ने दिया है| इससे पहले भी ईरान ने यूरोपिय देशों को ऐसे ही इशारा दिया था|

जर्मनी के विदेशमंत्री हैकी मास ने ईरान के तनाव के लिए अमरिका ही जिम्मेदार होने का आरोप रखा| साथ ही ईरान की हुकूमत का तख्तापलट करने की साजिश करके अमरिका खाडी क्षेत्र में झंझावात का निर्माण कर रही है और इससे यूरोप को भी झटका लगेगा| पर, जर्मनी यह झंझावात नही चाहती, यह कहकर विदेशमंत्री मास ने अमरिका को फटकार लगाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.