पश्‍चिमी देशों के साथ किया परमाणु समझौता नजरअंदाज करके ईरान ने युरेनियम संवर्धन शुरू किया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान: वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते का उल्लंघन करके ईरान ने अतिप्रगत संवर्धित यूरेनियम का निर्माण शुरू किया है, यह घोषणा ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने की है| अपनी मांग मंजूर होने के सिवाय किसी भी प्रकार की चर्चा संभव न होने की बात सूचित करते हुए ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया है| आगे चलकर ईरान संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा का पालन नहीं करेगा, ऐसा ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने सूचित किया है| ईरान की इस घोषणा पर यूरोपिय देशों ने चिंता व्यक्त की है|

ईरान के उपविदेशमंत्री अब्बास आराकची, प्रशासकीय प्रवक्ता अली राबेई और परमाणु कार्यक्रम के प्रवक्ता बहरोझ कमालवंदी ने रविवार को पत्रकार परिषद में संवर्धित यूरेनियम का निर्माण शुरू करने की बात कही| ४ वर्षों पहले पश्‍चिमी देशों के साथ हुए परमाणु समझौते की तरह ईरान को संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा ३.६७ प्रतिशत से कम रखना अनिवार्य था|

पर अमरिका के कठोर प्रतिबंधों पर आलोचना करते हुए ईरान ने पिछले हफ्ते में इस करार का उल्लंघन करके संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा लांघने की घोषणा की थी| यह अगर टालना है तो यूरोपीय देश रविवार तक अपनी मांगें मंजूर करें, ऐसी धमकी ईरान ने दी थी| पश्‍चिमी देश विचार भी नहीं कर सकते ऐसे गति से ईरान संवर्धित यूरेनियम की क्षमता बढ़ाएगा, ऐसी चेतावनी भी ईरान ने दी थी|

इसके नुसार रविवार को ईरान के नेताओं ने संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा ३.६७ प्रतिशत के पार ले जाने की गतिविधियां शुरू करने की बात घोषित की है| यूरोपीय देशों ने अपने मांगों पर विचार नहीं किया है| इसलिए यह कदम उठाने की बात ईरान के नेताओं ने स्पष्ट की है| पर परमाणु बम के लिए आवश्यक संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा तक न पहुंचने का दावा ईरान के नेताओं ने किया है|

परमाणु बम के निर्माण के लिए २० प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की आवश्यकता होती है| कुछ हफ्तों पहले ईरान के लष्करी अधिकारी ने यह ऊंचाई भी प्राप्त करने की क्षमता अपने पास होने का दावा किया था| तथा ईरान ने कभी भी परमाणु कार्यक्रम का उल्लंघन करके परमाणु बम के निर्माण के लिए गतिविधियां शुरू करने का आरोप इस्रायल ने किया था| इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने इस संबंध के सबूत जल्द ही दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की घोषणा भी की है|

दौरान पिछले महीने में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जारी किए कठोर प्रतिबंधों की वजह से ईरान की वित्त व्यवस्था डूबती जा रही है और ईरानी जनता से इस पर तीव्र प्रतिक्रिया आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.