अमरिका को बातचीत के लिए तैयार करने ईरान इस्रायल पर हमला करेगा – इस्रायली समाचार पत्र का इशारा

Third World Warतेल अवीव: अमरिका को परेशान करने के लिए ईरान सीधे इस्रायल में हमलें करने की तैयारी में है| इसके लिए सीरिया और लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी इस्रायल पर हमलें करेंगे, यह वृत्त इस्रायल के समाचार पत्र ने दिया है| ऐसा होता है तो परमाणु समझौते के मुद्दे पर अमरिका को घुटने के बल लाना मुमकिन होगा, यह ईरान की समझ है| इस वजह से अगले कुछ दिनों में ईरान यह कार्रवाई करेगा, यह भी इस समाचार पत्र ने कहा है|

अमरिका ने लगाए प्रतिबंध हटाने के लिए ईरान ने पिछले कुछ दिनों में कई तरह की कोशिश की है| लेकिन, ईरान की इन कोशिशों को सफलता नही मिली है, यह जानकारी इस्रायली और पश्‍चिमी गुप्तचर यंत्रणा के एजंटस् ने देने की बात इस्रायली समाचार पत्र ने कही है| इसमें २७ जून तक संवर्धित युरेनियम के भंडार की तय मर्यादा लांघने का ऐलान और पर्शियन खाडी में सैकडों गश्तीपोतों की तैनाती का समावेश होने की बात यह वर्तमान पत्र कह रहा है|

लेकिन, इसके बावजूद अमरिका पूरी तरह से प्रतिबंध हटाकर ईरान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार नही हुआ है| इस वजह अमरिका को बातचीत के मेज पर लाने के लिए ईरान इस्रायल पर हमला करने की तैयारी में है| सीरिया और लेबनान में अपने सहयोगी संगठनों से ईरान इस्रायल पर यह हमला करवा सकता है, यह दावा इन गुप्तचर अधिकारीयों ने किया है| ऐसा हुआ तो अमरिका को बातचीत करने के लिए विवश करना मुमकिन होगा, यह समझ ईरान रख रहा है|

ईरान के हमले की संभावना में बढोतरी होने से इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू भी सतर्क होने का दावा इस समचार पत्र ने किया| इस हफ्ते में पहली बार प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने दो बार सुरक्षा समिती की बैठक बुलाई है| रविवार की बैठक के बाद बुधवार के दिन यह दुसरी बैठक हो रही है, यह जानकारी वर्णित समाचार पत्र ने दी| साथ ही इस सप्ताह में इस्रायल के रक्षादलों ने उत्तरी सीमा के निकट दो बार युद्धाभ्यास का आयोजन किया है| तय समय से पहले इन युद्धाभ्यास का आयोजन हो रहा है, इस बात पर वर्णित समाचार पत्र ने ध्यान दिलाया|

ईरान से अमरिका को लगातार धमकाया जा रहा है| ‘ईरान खाडी क्षेत्र में युद्ध नही चाहता| लेकिन, अमरिका को युद्ध करना ही है तो ईरान भी पीछे नही हटेगा’, ऐसा ईरान ने धमकाया है| साथ ही पर्शियन खाडी की सुरक्षा के लिए ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् का दल तैयार है| इस क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोतों की जरूरत नही| इस वजह से अमरिका को इस समुद्री क्षेत्र से बाहर होना होगा, यह इशारा ईरान के विदेशमंत्री ने दिया था| वही, पर्शियन खाडी में तैनात अमरिका की विशाल विमानवाहक युद्धपोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ ईरान के एक हमलें में तबाह होने का समाचार ईरान के समाचार चैनल ने प्रसिद्ध किया था|

इस दौरान, सीरिया, इराक, लेबनान और येमन में मौजूद अपने सहायक संगठनों के जरिए ईरान अमरिका के मित्रदेशों पर हमलें करेगा, यह इशारा पहले ही अमरिकी गुप्तचर यंत्रणाओं ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.