यूरोप के १८ देशों समेत दुनियाभर के ४८ देशों में फैल चुकी है ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी – दक्षिण कोरिया में करीबन १,८०० लोग चपेट में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररोम/बीजिंग: चीन के साथ एशियाई देशों में डर का माहौल बना रही कोरोना व्हायरसकी महामारी ने अब यूरोप में भी चिंता का माहौल बनाया है| यूरोप के कुल १८ देशों में कोरोना व्हायरसके ५५० से भी अधिक मरीज देखें गए है और सीर्फ इटली में ही लगभग ४७० लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है| यूरोप में फैल रही इस महामारी की पृष्ठभूमि पर जर्मनी और फ्रान्स ने कोरोना व्हायरसकी बिमारी आगे जागतिक महामारी साबित होने की शुरूआत हुई है, यह चेतावनी दी है|

पिछले कुछ दिनों में चीन में कोरोना व्हायरसका प्रभाव कम हो रहा है, यह जानकारी स्थानिय यंत्रणा साझा कर रही है| चीन में मरीज और कोरोना व्हायरस से जान से जानेवालों की संख्या बढ रही है, फिर भी इसकी तादात फरवरी के आखिरी दिनों में कम होने के दावें चीन की यंत्रणा एवं अफसर कर रहे है| पर, इसके बावजूद कोरोना व्हायरस पर नियंत्रण रखने में चीन की हुकूमत ने की गलती पर अभी भी आलोचना हो रही है|

चीन सरकार का ही हिस्सा होनेवाले नैशनल हेल्थ कमिशनके वरिष्ठ वैज्ञानिक झॉंग नान्शान ने सरकार को कटघरें में खडा किया है| महामारी फैलनी शुरू होने का ज्ञान होते ही तुरंत कडे प्रावधान किए होते तो इस महामारी के कारण दिख रहा इतना बडा नुकसान नियंत्रण में रहा होता, ऐसी आलोचना भी नान्शान ने की| चीन की हुकूमत ने दिसंबर के आखिरी या जनवरी के शुरू में कडे निर्णय करने की जरूरत थी| यह बात चीन के विशेषज्ञ डटकर रख रहे है| उनके इस बयान से चीन ने शुरू के दिनों में इस महामारी की जानकारी छुपाने की कोशिश की है, इससे जुडे आरोपों की पुष्टी होती दिख रही है|

चीन के अलावा अब दक्षिण कोरिया और जापान में भी कोरोना व्हायरसकी महामारी ने काफी ज्यादा गति से लोगों को चपेट में लिया दिख रहा है| दक्षिण कोरिया में ही अबतक कोरोना व्हायरस के १,७६६ मरीज देखें गए है| वही, जापान में लगभग ९०० लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है और आठ लोगों की मौत हुई है| सिंगापूर में ९३, थायलैंड में ४० लोग कोरोना व्हायरस से पीडित होने की बात सामने आयी है|

चीन के इन पडोसी देशों के अलावा यूरोप में कोरोना व्हायरस की बिमारी ने हडकंप मचाया है| इटली, जर्मनी, फ्रान्स और ब्रिटेन समेत यूरोप के १८ देशों में कोरोना व्हायरसके मरीज देखें गए है| इठली में अबतक ४७० लोग इस विषाणु से पीडित हुए है और १२ लोगों की मौत हुई है| जर्मनी और फ्रान्स में कोरोना के करीबन ४० मरीज देखें गए है और ब्रिटेन में १५ लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है| ग्रीस, नॉर्थ मैसिडोनियाइस्टोनिया, स्वीडन जैसे देशों में भी कोरोना व्हायरस के मरीज देखें जाने की बात सामने आयी है|

इसी बीच अमरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में देश से बाहर कभी ना गए और किसी भी संदिग्ध मरीज से संपर्क ना होनेवाला कोरोना व्हायरस का मरीज देखा गया है| इस घटना के बाद अमरिका के स्वास्थ्य और आपातकाल यंत्रणा ने तुरंत गतिविधियां शुरू की है और राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए पुरी ताकत के साथ कोशिश करने का वादा किया है| साथ ही इस मुद्दे पर खास गुंट का निर्माण करके उपराष्ट्राध्यक्ष माईक पेन्स को इस गुंट का प्रमुख नियुक्त किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.