‘कोरोना व्हायरस’ की समस्या बनी और भी भयंकर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/बीजिंग: ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण चीन में अबतक ४९० लोगों की मौत हो चुकी है और चीन में नवजात शिशु भी इस बिमारी की चपेट में होने की खबर प्राप्त हुई है| इस समस्या का हल निकालने के लिए सभी देश सहयोग करें, यह निवेदन वैश्‍विक बैंक ने किया है| तभी, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना देश इस समस्या पर मात करने के लिए चीन से सहयोग कर रहा है, ऐसा कहा है| ‘कोरोना व्हायरस’ के विषय में अमरिका से आवश्यक सहायता प्राप्त नही हो रही है, यह आरोप चीन ने किया था|

इस बिमारी ने अबतक चीन में ४९० लोगों को शिकार किया है और इस बिमारी ने अबतक २४ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लिया है| पर, यह संख्या और भी अधिक होने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्य कर रहे है| महीने पहले ‘कोरोना व्हायरस’ की बिमारी फैलने की खबरें प्राप्त होना शुरू हुई थी| यह बिमारी फैलने की गति देखे तो इस बिमारी ने चपेट में लिए मरिजों की संख्या काफी कम होने के दावें कुछ विश्‍लेषक कर रहे है|

इस बिमारी की तीव्रता ध्यान में आने के बाद वैद्यकिय जांच शुरू हुई| पर, उससे पहले कई मरीज जांच किए बिना जगह जगह पर सफर कर रहे थे| उन्हीं के जरिए हुए इस विषाणु के फैलाव का क्या, यह सवाल विश्‍लेषक कर रहे है| ऐसे में चीन से प्राप्त हो रही जानकारी में कितनी सच्चाई है, इस पर भी सवाल किए जा रहे है| शुरू के दौर में चीन ने इस विषय की जानकारी छिपाने की हर संभव कोशिश की थी, इसके दाखिले भी दिए जा रहे है|

ऐसी सभी बातों पर गौर करें तो ‘कोरोना व्हायरस’ की समस्या दिखाई जा रही है उससे भी ज्यादा भयंकर बनी है, यह बात कुछ विश्‍लेषक रख रहे है| तभी, दुसरी ओर चीन अभी भी अमरिका जैसा देश घबराहट फैला रहा है, यह आरोप कर रहा है| अमरिका से चीन को इस बिमारी का सामना करने के लिए किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नही हो रही है, बल्कि वुहान से अपने राजनयिक अफसरों को स्वदेश बुलावकर अमरिका ने अन्य देशों को भी ऐसे ही करने की जरूरत होने का संदेशा दिया है, ऐसा चीन का कहना है| कोरोना व्हायरस का इस्तेमाल अमरिका सियासी कारणों के लिए कर हा है, यह आरोप भी चीन ने रखा है|

पर, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना देश कोरोना व्हायरस की समस्या पर मात करने के लिए चीन से सभी तरह की सहायता कररहा है, यह घोषित किया है| साथ ही इस बिमारी के इलाज की खोज करने के लिए अमरिका सभी तरह से कोशिश कर रही है, यह जानकारी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने साझा की| वैश्‍विक बैंक ने ‘कोरोना व्हायरस’ की चुनौती का सामना करने के लिए दुनिया के सभी देशों को सहायता करने का निवेदन किया है| तभी इस संकट से पहले ही गिरावट का सामना कर रही चीन की अर्थव्यवस्था की स्थिति और भी खराब होने के दावे हो रहे है| कोरोना व्हायरस के कारण चीन के ‘जीडीपी’ में गिरावट होगी, यह दावा भी आर्थिक विशेषज्ञ करने लगे है|

सीर्फ चीन ही नही, बल्कि यह विषाणु जीस देश में पहुंचा है, उस देश के सामने भी भयंकर चुनौती खडी हुई है, यह बात आर्थिक विशेषज्ञ कह रहे है| बुधवार के दिन जापान में कोरोना व्हायरस के दस मरीज देखें जाने की खबर प्रसिद्ध हुई| तभी, चीन में मात्र ३० घंटे पहले जन्मा शिशु भी कोरोना व्हायरस से बिमार होने की चौकानेवाली जानकारी सामने आयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.