सोने के दामों में उछाल – प्रति औंस १,६०० डॉलर्स के साथ ७ वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/न्यूयॉर्क: चीन में फैलें ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का दायरा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड रहा है और ऐसे में सुरक्षित निवेश के तौर पर देखे जा रहे सोने की मांग बढ रही है| ऐसे में सोने के दाम उछलकर प्रति औंस १,६०० डॉलर्स तक जा पहुंचे है| पिछले महीने के अंत में दुनिया के शीर्ष निवेशक एवं विश्‍लेषकों ने यह अंदाजा जताया था| उनका अंदाजा सच्चाई में उतरता दिखाई दे रहा है तभी अगले कुछ महीनों में सोने के दाम प्रति औंस २००० डॉलर्स के सर्वोच्च स्तर पर जाने की संभावना भी जताई जा रही है|

पिछले दो महीनों से चीन में फैल रही ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को काफी बडे झटके लगे है| उत्पाद क्षेत्र समेत ईंधन और शेअर बाजार में भी इस महामारी का बडा नकारात्मक असर होता दिख रहा है| चीन जैसी दुनिया की दुसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था को लग रहे झटकों से जागतिक स्तर पर भी चिंता का माहौल बन रहा है और जागतिक विकास दर में एक प्रतिशत गिरावट होने के संकेत दिए जा रहे है|

इस पृष्ठभूमि पर निवेशकों ने अपना ध्यान सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देखे जानेवाले सोने की ओर मोड दिया है| पिछले दो वर्षों से भूराजकीय अस्थिरता की वजह से सोने की मांग और दाम लगातार बढ रहे है| वर्ष २०२० के शुरू से इसमें चीन में फैली महामारी की बढोतरी हुई है और सोने की मांग और दामों में दुबारा बढोतरी होती दिख रही है|

बुधवार के दिन हुए व्यवहारों में सोने के दामों में प्रति औंस आठ डॉलर्स से भी अधिक बढोतरी देखी गई| इसके साथ ही सोने के दाम १,६०० डॉलर्स तक जा पहुंचते ही नए सर्वोच्च स्तर की नोंद हुई| मार्च २०१३ के बाद सोने के दाम १,६०० डॉलर्स से अधिक होने का यह पहला अवसर बना है| साथ ही पिछले सात वर्षों में सोने के दामों का यह सवोच्च स्तर होने की बात भी दर्ज हुई है| इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में सोने की मांग और दामों में हो रही बढोतरी बरकरार रहेगी, यह दावा भी विश्‍लेषक कर रहे है|

अमरिका के कुछ विश्‍लेषकों ने इस वर्ष के आखिर तक सोने के दाम उछाल कर प्रति औंस २,००० डॉलर्स तक जाएंगे, यह अंदाजा व्यक्त किया है| वर्ष २०१९ में देखी गई आर्थिक अनिश्‍चितता, खाडी क्षेत्र का संघर्ष, ब्रेक्जिट जैसे मुद्दों के कारण सोने के दाम नए नए सर्वोच्च स्तर पर जा रहे थे| इस कारण नए वर्ष के शुरू में भी आर्थिक विशेषज्ञों ने सोने के दामों में हो रही बढोतरी इस वर्ष भी कायम रहेगी, यह अंदाजा जताया था| चीन में जारी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सुरक्षित निवेश के लिए बाजार फिर से सोने का विकल्प अपना रहा है, यही बात इस नए उछाल से स्पष्ट हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.