चीन ने अमरिकी किसानों को घेराबंदी करने का दावा करके – ट्रम्प द्वारा १२ अरब डॉलर के वित्तीय सहायता का ऐलान

वॉशिंग्टन: अमरिका के साथ व्यापार में मिलनेवाला फायदा कायम रहे इसके लिए चीन अमरिका में किसानों कि घेराबंदी कर रहा है, ऐसा आरोप करके राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के किसानों के लिए १२ अरब डॉलर्स की सहायता घोषित की है। सन १९८८ के बाद पहली बार अमरिका प्रशासन द्वारा किसानों के लिए ऐसा एवं इतने बड़े तादाद में वित्तीय सहायता घोषित की गई है। ट्रम्प ने चीन यूरोप के साथ दुनिया के अन्य प्रमुख देशों के विरोध में शुरु किए व्यापार युद्ध में अन्य देशों ने अमरिका के कृषि उत्पादन को निशाना किया था।

अमरिका के कृषि मंत्री सोन्नी परड्यूने देश के किसानों को दिए जाने वाली वित्तीय सहायता की घोषणा की है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पहले ही दिन, हम अमरिका के किसान वर्ग के पीछे समर्थन में खड़े होंगे ऐसा वचन दिया था। उस बात को लेकर वित्त सहायता की घोषणा की जा रही है। यह तत्कालिक उपाय होकर इसकी वजह से ट्रम्प एवं प्रशासन को अच्छे दीर्घकालीन व्यापारी करार करने के लिए उचित समय मिलेगा, ऐसा दावा कृषि मंत्री ने किया है।

अमरिकी किसानों, घेराबंदी, दावा, ट्रम्प, १२ अरब डॉलर, वित्तीय सहायता, ऐलान, चीनअमरिका के किसानों को १२ अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी जा रही है और यह सितंबर महीने से कार्यान्वित होनेवाला है। अमरिका के कृषि निर्यात का मुख्य भाग होनेवाले सोयाबीन एवं अन्य धान्य को सहायता दी जानेवाली है। किसानों को सब्सिडी देने के साथ बिक्री ना हुए धान की खरीददारी करना एवं वह फूड बैंक अथवा सरकार के अन्य योजनाओं के लिए इस्तेमाल करना, इस सहायता का योजना में समावेश है।

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को समर्थन देनेवाले मतदाताओं में अमरिका के ग्रामीण भाग में किसानों का बहुत बड़े तादाद में समभाग है। इन समर्थकों को झटका ना लगे इसके लिए ट्रम्प ने यह सहायता का निर्णय लेने की बात मानी जा रही है। आनेवाले नवंबर महीने में अमरिका में होनेवाले केंद्रीय चुनाव के पृष्ठभूमि पर यह सहायता ट्रम्प उनके समर्थक वर्ग को बहुत बड़ा दिलासा हो सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।

वित्त सहायता की घोषणा का समर्थन करते हुए ट्रम्प ने चीन को निशाना किया है। ‘चीन अमरिका में किसानों को घेराबंदी कर रहा है। मैं किसानों का सम्मान करता हूं तथा मेरा उनपर प्रेम है, इसकी चीन को कल्पना है। इसकी वजह से मुझसे फिलहाल शुरू लाभ प्राप्त करने के लिए चीन अमरिकी किसानों को निशाना बना रहा है। इससे पहले चीन द्वारा हुए प्रयत्न असफल होने से अधिक बौखला गए हैं।अमरिका अबतक चीन से अच्छी तरह बर्ताव करता आ रहा है।’ ऐसे शब्दों में ट्रम्प ने चीन पर आलोचना की है।

 

अमरिका से सोयाबीन एवं एलएनजी की खरीदारी करने के लिए यूरोप तैयार

अमरिकी किसानों, घेराबंदी, दावा, ट्रम्प, १२ अरब डॉलर, वित्तीय सहायता, ऐलान, चीनवॉशिंग्टन: अमरिका के साथ व्यापार युद्ध टालने के लिए यूरोपीय देश अतिरिक्त सोयाबीन एवं एलएनजी की खरीददारी करेगा, ऐसी जानकारी यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष जीन क्लौड जंकर ने दी है। यूरोप ने इस समझौते के बदले में ट्रम्प ने यूरोप के औद्योगिक उत्पादन पर जारी किए कर रद्द करने के संकेत दिए हैं। पर इसमें से गाड़ियों को बाहर रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.