‘कोरोना व्हायरस’ के कारण जागतिक शेअर बाजार को हुआ लगभग तीन ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरन्यूयॉर्क/लंदन: चीन से दुनिया भर में फैल रहे कोरोना व्हायरस ने जागतिक शेअर बाजार का बडा नुकसान किया है| पिछले एक हफ्तें में अमरिका, यूरोप और एशियाई शेअर बाजारों की बडी गिरावट हुई है और इससे कुल तीन ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान होने की बात सामने आयी है| यह नुकसान आगे और भी बढने की संभावना है और गुरूवार के दिन यूरोप और एशियाई शेअर बाजारों में दो प्रतिशत से भी अधिक गिरावट देखी गई| इसी पृष्ठभूमि पर सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर देखे जा रही सोने की पसंती और भी बढ रही है| ऐसे में सोने के दाम इस वर्ष के आखिरतक प्रति औंस १,८०० डॉलर्स तक जाने की संभावना गोल्डमैन सैक्सने जताई है|

कोरोना व्हायरसकी महामारी शुर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था में बडी उथलपुथल शुरू हुई है| पिछले दो महीनों में ईंधन के दाम २० प्रतिशत से भी अधिक कम हुए है और यह गिरावट आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है| चीन को दुनिया की फैक्टरी कहा जाता है और जागतिक व्यापार में चीन का हिस्सा १० प्रतिशत से भी अधिक है| ऐसे में कोरोना व्हायरसके कारण चीन में व्यापार और उद्योग लॉकडाउनहुआ है और इससे दुनिया की अधिकांश कंपनियां और प्रमुख क्षेत्रों को नुकसान हो रहा है|

एपल, मायक्रोसॉफ्ट, स्टारबक्स समेत कई कंपनियों ने चीन में स्थित अपने उपक्रम पिछले कई दिनों से बंद रखें है| चीन में व्यवसाय बंद होने से इन कंपनियों की आर्थिक कामकाज बंद रहने से इन कंपनियों की आर्थिक उपलब्धि पर भी असर हो रहा है| इसी की गुंज शेअर बाजारों में सुनाई दे रही है| पिछले कुछ दिनों से चीन में बडा कारोबार करनेवाली कंपनियों के शेअर्स का मुल्य लगातार कम हो रहा है और इसमें तकनीक और उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों का समावे है| इन क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार जागतिक शेअर बाजारों में अबतक लगभग तीन ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है और अगले दिनों में यह नुकसान बढने की भी संभावना है|

शेअर बाजार में गिरावट जारी है और ऐसे में निवेशकों ने अपना रुख सोने के ओर मोड दिया है| इससे सोने के दामों में लगातार उछाल दिखाई दे रहा है| गुरूवार के दिन सोने के दा प्रति औंस १,६५० डॉलर्स तक जा पहुंचे| यह बढोतरी बरकरार रही तो सोने के दाम इस वर्ष के आखिर तक प्रति औंस १,८०० डॉलर्स तक जा पहुंचेंगे, यह दावा गोल्डमैन सॅक्स ने किया है| इसके लिए कोरोना व्हायरसकी महामारी के साथ ही अमरिका की नीति भी जिम्मेदार साबित होगी, यह अंदाजा भी इस वित्तसंस्था ने व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.