चीन के बाहर कोरोना व्हायरस का फैलाव तेज – जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/जेनीवा: चीन में कोरोना व्हायरस के कारण २७०० से भी अधिक लोगों की मौत हुई है| इसके अलावा अन्य देशों में कुल मिलाकर अबतक इस बिमारी ने ४८ लोगों ने जान ली है| पर, जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रॉस घेब्रेस्युएसने इस महामारी को लेकर चौकानेवाला बयान किया है| चीन से भी अधिक चीन के बाहरी देशों में इस महामारी के फैलने की गति अधिक होने की बात कहकर अब कोरोना व्हायरस के अधिक मरीज चीन के बाहर देखे जाने का दावा उन्होंने किया| मंगलवार के दिन चीन में कोरोना व्हायरस के ४११ नए मरीज देखें गए और उसी दिन दुनिया भर में कोरोना व्हायरस ने कुल ४२७ लोगों को चपेट में लिया है, यह दावा घेब्रेस्युएस ने किया|

चीन के साथ अब यह महामारी दुनिया भर में फैल रही है, ऐसी डरावनी खबरें जारी हो रही है| ईरान के स्वास्थ्यमंत्री को ही कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है और ईरान में कुल १९ लोग इस महामारी के कारण जान से गए है| तभी, इटली में कोरोना व्हायरस के १२ मरीजों की मौत हुई है| फ्रान्स में इस बिमारी से दुसरें मरीज की मौत हुई है और अगले दिनों में यूरोप की स्थिति काफी भीषण हो सकती है, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे है| पर, यूरोपिय महासंघ ने चिंता का कारण ना होने का बयान करके जनता को राहत दिलाने की कोशिश की है| फिर भी यूरोप में पहुंची इस महामारी की पृष्ठभूमि पर रशिया ने अपने नागरिकों को इटली, स्पेन और फ्रान्स ना जाने की सूचना की है|

कोरोना व्हायरस के मुद्दे पर अब सियासत गरमाह रही है और इसकी राजनयिक गुंज सुनाई देने लगी है| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने अमेरिका कोरोना व्हायरस के मुद्दे पर घबराहट फैला रही है, यह आरोप किया| ईरान में हाल ही में हुए चुनाव से पहले कोरोना व्हायरस का आतंक दिखाकर मतदान की मात्रा कम करने की कोशिश अमरिका कर रही थी, यह आरोप ईरान के माध्यम कर रहे थे| पर, यह कोशिश नाकाम साबित होने का दावा ईरान के माध्यमों ने किया है|

इसी बीच, दक्षिण कोरिया में तैनात अमरिकी सैनिक को भी कोरनो व्हायरस ने चपेट में लेने की बात सामने आयी है| इससे अब दक्षिण कोरिया और अमरिकी सेना के सामने अब इस महामारी के रुप में नया शत्रु खडा होता दिखाई दिया है| इस पृष्ठभूमि पर दोनों देशों ने संयुक्त युद्धाभ्यास फिलहाल रद्द करने का निर्णय किया है| ऐसे में अमरिका में भी कोरोना व्हायरस से पीडित ५३ मरीज देखे गए है| इससे यह महामारी अब अमरिका में भी हडकंप मचा सकती है, ऐसी चिंता जताई जा रही है|

पर, इससे अमरिका को चिंता करने का कारण नही है, यह कहकर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने देश में स्थिति नियंत्रण में होने का भरोसा दिलाया| तभी, अमरिका के सेंटर फॉर डिसीज् कंट्रोल ऍण्ड प्रिव्हेंशन(सीडीसी) ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के दावे के विरोध में जानकारी जारी की है|

अमरिका में यह महामारी फैलेगी क्या? यह सवाल नही है, यह महामारी अमरिका में कब फैलेगी? यही हमारे सामने खडा सवाल होने की बात सीडीसी ने कही है| इस व्हायरस को रोकने का नुस्का अमरिका ने प्राप्त किया है, यह दावा कुछ दिन पहले ही सामने आया था| पर, अभी इस दावे की पुष्टी नही हो सकी है| फिलहाल इस महामारी को रोकने का रास्ता नही मिल पाया है, ऐसा बयान सीडीसी ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.