‘कोरोना व्हायरस’ जागतिक महामारी बनेगी – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेनीवा: फिलहाल हम दुनिया भर में फैल रहे कोरोना व्हायरस की खबरें नही देख रही है, बल्कि दुनिया भर में इस बिमारी के कारण जान से जानेवाले लोगों की संख्या प्रति दिन बढ रही है, यही बात दिखाई दे रहे है| इस वजह से यह एक जागतिक महामारी होने के आसार दिखाई देने लगे है’, इन शब्दों में जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ‘टेड्रोस घेब्रेस्युएस’ ने चिंता जताई| चीन के वुहान से फैले इस विषाणु ने अब ईरान से यूरोप के इटली, स्पेन और फ्रान्स में फैलना शुरू किया है और वहां की स्थिति भी निंयत्रण से बाहर होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| इस पृष्ठभूमि पर जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने जताई चिंता यानी पुरी दुनिया के लिए इशारा होने की बात साबित होती है|

ईरान में कोरोना व्हायरस से करीबन ५० लोगों की मौत होने का दावा वहां के जनतप्रतिनिधि ने किया था| ईरान ने यह दावे ठुकराए है, पर अपने देश में कोरोना व्हायरस से अब तक १५ लोगों की मौत होने की बात ईरान ने स्वीकारी है| ईरान से यह बिमारी अपने देश में प्रवेश ना करें, इस लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने अपनी सीमा बंद रखी है और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ हो रही हवाई यातायात बंद करने का निर्णय किया है| इराक ने भी ईरान की सीमा पहले ही बंद करने का निर्णय किया था|

चीन के पडोसी दक्षिण कोरिया में कोरोना व्हायरस से बिमार लोगों की संख्या बढकर ८९३ हुई है और इस देश में इस बिमारी के कारण अबतक आठ लोगों की मौत हुई है| सावधानी के तौर पर इस्रायल समेत खाडी और यूरोपिय देशों ने दक्षिण कोरिया से पहुंचनेवाले यात्रियों को प्रवेश देने से इन्कार किया है| अपने देश की स्थिति भयानक होने की बात दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष मून जे ईन ने कही है| वही, स्पेन के एक द्विप पर बने रिसॉर्ट में हजार पर्यटकों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लेने की चौकानेवाली जानकारी सामने आयी है| इन सभी लोगों को अलग रखा गया है और उनके साथ अन्य किसी का संपर्क स्थापित नही होगा, यह ध्यान रखा जा रहा है|

तभी, इटली में कोरोना व्हायरस के मरीज देखे जा रहे है और इस देश में आयोजित फुटबॉल के सामने भी बंद स्टेडियम में आयोजित कीए जाएंगे| हॉंगकॉंग में कोरोना व्हायरस के डर से चीन विरोधी प्रदर्शनों की तीव्रता कम हुई है| प्रदर्शनकारियों ने यह बात स्वीकारी है| फिर भी चीन को होनेवाला हमारा विरोध खतम नही हुआ है, यह बात भी इन प्रदर्शनकारियों ने डटकर कही है| चीन में अबतक कोरोना व्हायरस ने कुल ७७,६५८ लोगों को चपेट में लिया है और इस बिमारी के कारण २,६६३ लोगों की मौत हुई है|

प्रति दिन इस बिमारी के मरीजों की संख्या में काफी बडी बढोतरी हो रही है और चीन को यह महामारी रोकने में नाकामयाबी हासिल होने की बात स्पष्ट तौर पर दिख रही है| इस पृष्ठभूमि पर यह महामारी रोकने के लिए सभी देशों को कोशिश करनी होगी, यह बात जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने अपने निवेदन में कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.