‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का खतरा सर्वोच्च स्तर तक जा पहुंचा है – जागतिक स्वास्थ्य संगठन का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेनीवा/बीजिंग/सेऊल: ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का दायरा लगातार बढ रहा है और इसका फैलाव और परिणामों का विचार करें तो इस महामारी का खतरा सर्वोच्च स्तर तक जा पहुंचा है, यह ऐलान जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने किया है| ‘दुनिया के हर एक देश के लिए यह बात सच्चाई का एहसास दिलानेवाली है| जाग उठों और तैयारी रखों| यह महामारी आपके देश की राह पर है और आपको तैयार रहना जरूरी है| अपने लोगों के प्रति और साथ ही दुनिया के अन्य लोगों के लिए तैयार रहना जरूरी है’, इन शब्दों में जागतिक स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ अफसर डॉक्टर माईक रायन ने इस महामारी के मुद्दे पर ‘हाय अलर्ट’ जारी किया|

कोरोना व्हायरस’ की महामारी पिछले कुछ दिनों में दुनिया के कोने कोने में काफी तेजी के साथ फैलती दिख रही है| अंटार्क्टिका के अलावा दुनिया के सातों महाद्विप के ५० से भी अधिक देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज देखें गए है| शनिवार के दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या ८५ हजार तक जा पहुंची है| साथ ही इस महामारी से मौत हुई लोगों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंची है| चीन की यंत्रणा ने दी जानकारी के अनुसार इस महामारी से अबतक २,९२३ लोगों की मौत हुई है|

चीन के वुहान एवं अन्य हिस्सों में कोरोना व्हायरस के मरीज एवं हो रही मौत की मात्रा कम होने का दावा भी स्थानिय यंत्रणा कर रही है| पर, साथ ही चीन के पडोसी दक्षिण कोरिया में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने हडकंप मचाया है| पिछले २४ घंटों में दक्षिण कोरिया में ८०० से अधिक लोगों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है| इससे इस देश में कोरोना व्हायरस से पीडीत मरीजों की संख्या तीन हजार तक जा पहुंची है| दक्षिण कोरिया में अबतक इस बीमारी के कारण १७ लोगों की मौत होने की बात भी कही जा रही है|

दक्षिण कोरिया के अलावा ईरान, इटली में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है| शनिवार के दिन ईरान ने जारी किए आंकडों के अनुसार २४ घंटों में ३०० नए मरीज देखें गए है| इसके बाद ईरान में मौजूद कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या ६०० से करीब पहुंची है| इन मरीजों में ईरान के उपराष्ट्राध्यक्ष भी शामिल है| ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण ईरान में ४३ लोगों की मौत होने की जानकारी अधिकृत सरकारी सूत्रों ने साझा की है|

ईरान में कोरोना व्हायरस का प्रभाव बढने से खाडी क्षेत्र के देशों में डर का माहौल बना है| शनिवार के दिन कतार में ‘कोरोना व्हायरस’ का मरीज देखा गया और यह मरीज ईरान जाकर लौटा था, यह बात भी स्पष्ट हुई है| सौदी अरब और कुवैत ने ईरान एवं अन्य देशों को नागरिकों को प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाए है| साथ ही अपने नागरिकों को भी ईरान एवं यूरोपिय देशों में ना जाने के निदेश भी दिए है| ऑस्ट्रेलिया ने भी ईरान से पहुंचने वाले यात्रियों को प्रवेश ना देने का ऐलान किया है|

इसी बीच अमरिका में चीन, ईरान या यूरोप की यात्रा किए बिना ‘कोरोना व्हायरस’ की चपेट में होनेवाले मरीजों की संख्या चार हुई है और इससे सनसनी मची है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.