‘बोको हराम’ ने नाइजर में किए हमले में 28 की मौत

नियामे – अल कायदा से संबंधित आतंकी ‘बोको हराम’ संगठन ने नाइजर में किए भयंकर हमले में 28 की मौत हुई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं। यह हमला आखिरी नहीं है, ईसाई धर्मियों के त्यौहारों से पहले ऐसे हमले किए जाएंगे, यह धमकी भी बोको हराम ने दी है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ऐंटोनियो गुतेरस ने इस हमले को अमानवी कहकर इसका सख्त शब्दों में निषेध किया है। कुछ घंटे पहले ही इस आतंकी संगठन ने नाइजर के दक्षिणी ओर स्थित नाइजीरिया में 300 से अधिक छात्रों का अपहरण किया था।

बोको हराम के आतंकियों ने शनिवार के दिन नाइजर के ‘दिफा’ क्षेत्र के तौमोर गांव में घुंसकर लगभग 800 घरों को आग लगाई। आग लगने से जान बचाने के लिए घर से बाहर निकले नागरिकों को आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद जान बचाने की कोशिश में गांववालों ने करीबी कोमादोगू नदी में छलांग लगाई। बोको हराम के इस हमले में गोली लगने से 10 और आग में झुलसने से 14 एवं नदी में डुबने से चार लोगों की मौत हुई। आतंकियों ने लगाई आग में गांव के करीबन 60 प्रतिशत घरों की राख हो गई है और बोको हराम के ड़र से वहां की जनता झाड़ियों में एवं पड़ोस के गांव में छुपकर बैठी है।

नाइजीरिया की सीमा से मात्र 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव में यह हमला हुआ। नाइजर सरकार एवं संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस हमले के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठराया है। लेकिन, बोको हराम के आतंकियों ने हमले का वीडियो जारी करके इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकारी है। इस वीडियो से बोको हराम के आतंकियों ने अगले दिनों में भी ऐसे हमले करने की धमकी दी है। साथ दिफ्फा में ईसाई धर्मी हमारे निशाने पर रहेंगे, यह इशारा भी इन आतंकियों ने दिया है।

अगले रविवार के दिन नाइजर में स्थानीय एवं क्षेत्रीय चुनाव हो रहे हैं, तथा तीन सप्ताह बाद राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। इससे पहले बोको हराम के आतंकियों ने हमले करके नाइजर सरकार को इशारा दिया है, ऐसा दावा किया जा रहा है। बोको हराम के आतंकी नाइजर, नाइजीरिया, चाड़ और कैमेरून इन चार अफ्रिकी देशों के सरहदी इलाके में बड़ी संख्या में हमले कर रहे हैं। इन आतंकी हमलों के कारण लाखों लोग विस्थापित होने से संयुक्त राष्ट्रसंघ चिंता व्यक्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.