नाइजेरिया की लष्करी कार्रवाई में ‘बोको हराम’ के ४८ आतंकी ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबुजा: अफ्रीका के साहेल क्षेत्र का हिस्सा होनेवाले नाइजेरिया में सेना ने की कार्रवाई में बोको हरामके ४८ आतंकी मारे गए है| वर्ष २०१९ में आतंकी बोको हरामसंगठन के विरोध में की गई यह सबसे बडी कार्रवाई साबित हुई है| दो दिन पहले ही बुर्किना फासो में की गई कार्रवाई में ८० आतंकियों को ढेर किया गया था|

पिछले वर्ष में पश्‍चिमी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र के तौर पर जाने जा रहे क्षेत्र में आतंकी संगठनों का दायरा बढता दिख रहा है| अल कायदा, आयएस इन प्रमुख आतंकी संगठनों के साथ उनसे जुडे कुछ गुट भी साहेल क्षेत्र के देशों में सक्रिय हुए है| बोको हराम जैसी स्थानिय आतंकी संगठन पिछले दशक से नाइजेरिया और अन्य देशों में आतंकी हरकतें कर रही है और उसका प्रभाव भी लगातार बढता हुआ दिखाई दे रहा है|

इसी बोको हराम का एक गुट आयएस से जुडा होने की बात कही जा रही है| आयएस से जुडे इस गुट ने अपनी ताकत बढाने के लिए हमलों की तीव्रता बढाई है, यह दावा स्थानिय सूत्र कर रहे है| यह गुट प्रमुखता से लष्करी ठिकाने और सुरक्षा यंत्रणापर हमलें कर रहा है, यह जानकारी भी सूत्रों ने प्रदान की| ऐसे हमलों को उसी ताकत से जवाब देने में नाइजेरिया की सेना अबतक सफल नही हो सकी|

पर, बोर्नो प्रांत के बिउ में की गई कार्रवाई सेना का मनोबल बढानेवाली साबित हुई है| सोमवार और मंगलवार के दिन बोको हराम के आतंकियों ने बिउ शहर पर हमला करने की कोशिश की थी| इनमें से एक हमले में दो लग मारे गए थे और १३ लोग जख्मी हुए थे| इस हमले के बाद फिर एक बार बोको हरामके आतंकी हमले के लिए जमावडा करते दिखाई देने की जानकारी स्थानिय गुट एवं सेना को प्राप्त हुई थी|

इस वजह से शहर पर दुसरा हमला करने पर सेना और स्थानिय हथियारी गुटों ने बोको हराम के आतंकियों को जोरदार जवाब दिया| कुछ घंटे चले इस संघर्ष में आतंकियों ने भागने की कोशिश करते ही उनका पीछा करके हमला किया गया| इस दौरान करीबन ४८ आतंकी ढेर होने की जानकारी स्थानिय लोगों ने साझा की| बोको हराम के कुछ आतंकियों को भी इस दौरान हिरासत में लिया गया है, यह बात कही जा रही है|

पिछले वर्ष से बोको हराम ने नाइजेरिया के अलग अलग हिस्सों में लगातार आतंकी हमलें किए है और इस दौरान करीबन ५०० से भी अधिक लोग मारे गए है| इनमें सैनिकों की संख्या भी ज्यादा है| बोको हराम के हमलें रोकने में नाइजेरिया की सरकार असफल साबित होने की आलोचना विपक्षी एवं अफ्रीकी देश कर रहे थे| इस पृष्ठभूमि पर बिउ में की कार्रवाई के दौरान प्राप्त हुई सफलता सेना के लिए काफी अहम साबित होगी और आतंकवादविरोधी कार्रवाई को अधिक बल प्राप्त होगा, यह समझा जा रहा है|

बोको हरामके हमले में सात लोगों की मौत

अबुजा: आतंकी बोको हराम संगठन ने चिबूक शहर के निकट किए हमले में सात लोग मारे गए है| हमले के दौरान एक अल्पवयीन बच्ची का अपहरण किया गया है, यह जानकारी भी स्थानिय सूत्रों ने साझा की| पांच वर्ष पहले चिबूक के क्षेत्र से २७६ छात्राओं को अगवाह किया गया था|

मंगलवार की रात क्वारांगुलुम गांव पर बोको हराम के आतंकियों ने हमला किया| ट्रक और मोटर सायकल पर पहुंचे आतंकियों ने अंदाधुंद गोलीबारी करके घरों को आग लगाई| हमले के दौरान एक घर से अल्पवयीन बच्ची को अगवाह किया गया, यह जानकारी स्थानिय सूत्रों ने दी|

चिबूक शहर में नाइजेरियन सेना के सैनिक तैनात है और सेना ने सर्च मुहीम शुरू की है| आतंकियों का गुट गांव के निकट होनेवाले जंगल से आया होगा, यह संभावना भी व्यक्त की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.