नाइजीरिया में ‘बोको हराम’ के आतंकी हमले में ६० लोगों की बलि; ‘बोको हराम को नाइजीरियन सरकार की सहायता मिलने का माध्यमों से आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अबुजा – आफ्रिकी देशों में आतंकवाद विरोधी मुहिम आक्रामक करने के संकेत दिये जा रहे है, तभी इस क्षेत्र में आतंकी संगठनों ने अधिक आक्रामक होकर हमले करना शुरू किया है, यह सामने आ रहा है| पिछले कुछ दिनों में नाइजीरिया के ‘बोर्नो स्टेट’ में बोको हराम इस आतंकी संगठन ने किये हमलों में ६० लोग बलि गये है| इन में १६ किसान और ४० से अधिक सैनिकों का समावेश है| इन हमलों की पृष्ठभुमि पर नाइजीरिया की सत्ताधारी हुकूमत ही ‘बोको हराम’ की सहायता कर रही है, ऐसे आरोप प्रसारमाध्यमों से हो रहे है|

इस वर्ष की शुरूआत में ही नाइजीरिया में सेना ने एक विशेष मुहिम के अंतर्गत ‘बोको हराम’ पर बडी कार्यवाही करके इस संगठन पर जीत हासिल की थी, ऐसा दावा किया था| लेकिन इस दावे के बाद ही नाइजीरिया में आतंकी हमलों की मात्रा बढी है| पिछले सात महिनों में नाइजीरिया के कई इलाकों में पांच बडे आतंकी हमले हुए| इन हमलों में २५० से अधिक लोगों की बलि गई| इन हमलों में ‘बोर्नो स्टेट’ प्रांत को लक्ष्य किया गया|

बोको हराम, आतंकी हमले, बोर्नो स्टेट, ग्रेनेड, कार्यवाही, नाइजीरिया,  मानवाधिकार संगठन

पिछले हफ्ते में भी ‘बोको हराम’ ने फिर एक बार ‘बोर्नो स्टेट’ में हमला करके अपनी ताकत दिखाई थी| नाइजीरिया की सेना के ‘मेतेल’, ‘मैनोक’, और ‘गजिरम’ इन अड्डोंपर एक के पिछे एक हमला किया गया| इन हमलों में ४० से अधिक सैनिक मारे गये| २० ट्रकों में पहुंचे आतंकवादियों ने इस हमलें में रायफल, ग्रेनेड और राकेट का जमकर इस्तमाल किया| इस हमले के दौरान एक अड्डे से सेना की सामग्री भी लूट की गई| इस हमले के दौरान अतिरिक्त लष्करी मदद मिलने में देरी होने से बडी संख्या में सैनिक मारे जाने से स्थानिय अधिकारियों ने नाराजगी जताई|

लष्करी अड्डे पर हुए हमले के बाद ‘बोको हराम’ ने मॉन्गुनो के निकट दो गावों को भी लक्ष्य किया| इस दौरान आतंकियों ने १६ किसानों की हत्या की| इस के साथ ही ३५ से भी अधिक किसानों को अगवाह किया गया है, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है| पिछले महिने में ही ‘कल्ले’ गांव में १२ किसानों को मारा गया था| जून महिने में मध्य नाइजीरिया में ८० से अधिक ख्रिस्तधर्मी किसानों का हत्याकांड किया गया था|

बोको हराम के इन बढे हुए हमलों की पृष्ठभुमि पर स्थानिय सत्ताधारी हुकूमत ही इस संगठन को सहायता कर रही है, ऐसे आरोप हो रहे है| नाइजीरिया के मानवाधिकार संगठन के समाज सेवक स्टीफन एनाडा इन्होंने आरोप किया है की, नाइजीरिया की सरकार बोको हराम की आतंकियों को छोड कर उनकी कार्यवाहीयों को मदद कर रही है| जून महिने में ख्रिस्तधर्मी किसानों का हत्याकांड होने के बाद स्थानिय नेताओं ने भी राष्ट्राध्यक्ष मुहम्मद बुहारी ने सत्ता प्राप्त करने के बाद ही यह हमले बढे है, यह दावा करके खलबली मच गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.