चाड लष्कर की कार्रवाई में ‘बोको हराम’ के हज़ार आतंकी ढ़ेर

इंजामिना,  (वृत्तसंस्था ) – चाड के लष्कर ने अपने सीमाभाग में की कार्रवाई में बोको हराम इस आतंकवादी संगठन के एक हज़ार आतंकियों को मार दिया। इस कार्रवाई में अपने ५२ सैनिक मारे गए होने की जानकारी सेना द्वारा दी गयी। बोको हराम ने पिछले महीने किये आतंकी हमले में १०० सैनिकों की हत्या की थी। उसके बाद, बोको हराम के विरोध में यह आक्रमक कार्रवाई हाथ में ली गयी थी।

बोको हराम के आतंकी हमले के बाद ३१ मार्च को चाड के लष्कर ने आतंकियों के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई में ५० नौकाएँ नष्ट कर दी गयीं, ऐसा चाड की सेना के प्रवक्ता कर्नल अझम बर्मेंडोआ अगौना ने कहा। इस कार्रवाई को चाड की सीमा पर अंजाम दिया गया। 

चाड के लष्कर ने बोको हराम से दो द्वीप कब्ज़े में कर लिये होकर, नायजर और नायजेरिया की सीमा पर के ‘चाड लेक’ के तट पर सैनिकों को तैनात किय गया है। बोको हराम के विरोध में हाथ में ली हुई कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इस कार्रवाई में चाड के काफ़ी सैनिक ज़ख़्मी हुए ऐसा बताया जाता है। बोको हराम ने पिछले महीने में किया हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला था।

सन २००९ से ईशान्य नायजेरिया में अपने कारनामों की शुरुआत करनेवाले बोको हराम के हिंसाचार में ३० हज़ार लोग मारे गये हैं और २० लाख नागरिकों को पलायन करना पड़ा है।

बोको हराम यह आतंकवादी संगठन अल कायदा संलग्न है। कुछ साल पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ ने प्रकाशित की एक रिपोर्ट में, बोको हराम यह अफ्रिका का सबसे ख़तरनाक और हिंसक आतंकवादी संगथन है, ऐसा बताया गया था। पिछले दशक में स्थापन हुए बोको हराम को ख़त्म किया होने के दावे नायजेरियन सरकार द्वारा कई बार किये गये हैं। लेकिन हर बार बड़े और भीषण हमलें करके इस संगठन ने अपनी ताकत दिखा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.