विश्व को जल्द ही बड़े संघर्ष का सामना करना होगा – ब्रिटेन के विदेश मंत्री की चेतावनी

लंदन – इस दशक के अन्त तक विश्व को बड़े संघर्ष का मुकाबला करना होगा, ऐसी चेतावनी ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने दी है। अगले कुछ ही वर्ष बाद विश्व अधिक अस्थिर और खतरनाक जगह बनी होगी और मुमकिन हो तीसरे विश्व युद्ध भी छिड़ सकता है, ऐसी चेतावनी रक्षा मंत्री वॉलेस ने दी। यह संघर्ष और अन्य संभावित खतरों का अहसास रखकर ब्रिटेन ने अपनी सुरक्षा के लिए अधिक निवेश करना होगा, इसपर भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया।  

बड़े संघर्ष‘ब्रिटेन के ‘द फाइनान्शियल टाईम्स’ अखबार को दिए साक्षात्कार में वॉलेस ने मौजूदा रशिया-यूक्रेन युद्ध के साथ संभावित संघर्ष को लेकर अपनी भूमिका रखी। रशिया-यूक्रेन युद्ध नाटो-रशिया के व्यापक संघर्ष में तब्दिल हो सकता है, यह ड़र इस दौरान व्यक्त की। भविष्य के बड़े संघर्ष में रशिया और चीन के साथ अफ्रीका की आतंकी संगठन भी यह एक प्रमुख घटक हो सकते हैं, ऐसा ब्रिटीश रक्षा मंत्री ने कहा।  

इस दशक के खत्म होने तक स्थिति अधिक खतरनाक और अस्थिर बनेगी। रक्षा अपनी जीवन का अहम हिस्सा बना होगा। यूक्रेन संघर्ष के बाद मुमकिन हो, रशिया के बड़े संघर्ष का मुकाबला करना पड़ सकता है। वर्चस्ववादी चीन के खतरा भी बढ़ा है और अफ्रीका के आतंकवादी गुटों को भी अनदेखा करना मुमकिन नहीं होगा। युद्ध का अवसर काफी करीब पहुंच रहा हैं और जल्द ही पूरे विश्व को बड़े संघर्ष का मुकाबला करना होगा’, ऐसी चेतावनी रक्षा मंत्री वॉलेस ने दी।  

नया संघर्ष सिधे शुरू होगा या अप्रत्यक्ष, यह अभी कह नहीं सकते। लेकिन, सभी तरह के प्रतिद्वंद्वीयों के लिए तैयार रहना आवशक्य होने का अहसास ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने इस दौरान कराया। यह तैयारी रखने के लिए ब्रिटेन ने अपनी रक्षा लागत जीडीपी के २.५ प्रतिशत तर तक बढ़ना आवश्यका है। इसके लिए उचित टाईम टेबल बनाकर कदम उठाने होंगे, यह भी वॉलेस ने स्पष्ट किया। कुछ ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव एन्टोनियो गुतेरस ने भी विश्व के सामने बड़ी चुनौतियां एवं खतरे होने का अहसास कराया।

दो दिन पहले ही ब्रिटेन और जापान ने ऐतिहासिक ‘हिरोशिमा एकॉर्ड’ पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते ब्रिटेन ने जापान के साथ सामरिक और आर्थिक भागीदारी मज़बूत करने के संकेत दिए थे। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ब्रिटेन की सैन्य तैनाती बढ़ाई जाएगी, इसपर भी ध्यान आकर्षित किया था। इससमझौते में रशिया और चीन इन दोनों देशों के बढ़ते सहयोग और इससे होने वाले खतरों का भी ज़िक्र किया था।

इस पृष्ठभूमि के मद्देनज़र ब्रिटीश रक्षा मंत्री ने नए संघर्ष की चेतावनी देना ध्यान आकर्षित कर रहा है। नए संघर्ष के लिए ब्रिटेन ने तैयार रहने के लिए किया आवाहन भी अहम ह ैं और आगे के समय में ब्रिटेन रक्षा क्षेत्र में अदिक बढ़ोतरी करेगा, ऐसे संकेत इससे प्राप्त हो रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.