‘जागतिक स्वास्थ्य संगठन चीन की तरफ़ से पक्षपातपूर्ण है’ – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प

वॉशिंग्टन – कोरोनावायरस तथा उसके सन्दर्भ में होनेवाली जानकारी, लक्षण आदि छिपाकर रखी, इसीलिए दुनिया पर यह संकट आ गिरा है। इस संकट के लिए चीन ही ज़िम्मेदार है, ऐसा आरोप अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। अब राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, जागतिक स्वास्थ्य संगठन चीन की तरफ़ से पक्षपातपूर्ण होने का गंभीर आरोप किया है। जागतिक स्वास्थ्य संगठन की यह चीनपरस्त भूमिका अन्यायपूर्ण होने का दोष राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाया है।

अमेरिकन ‘हाऊस फॉरेन रिलेशन्स कमिटी’ के ज्येष्ठ सदस्य मायकल मेकॉल ने, जागतिक स्वास्थ्य संगठन चीन का पक्ष ले रहा होने का गंभीर आरोप किया था। जागतिक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ‘टेड्रॉस घेब्रेस्यूएस’ का चिनी हुकूमत के साथ पुराना सहयोग है, यह मेकॉल ने याद दिलाया था। व्हाईट हाऊस में पत्रकार परिषद को संबोधित करते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, मेकॉल ने किये आरोपों की पुष्टि करने की भूमिका अपनायी। इस संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जागतिक स्वास्थ्य संगठन चीन की तरफ़ से पक्षपात कर रहा है, ऐसा कहा।

हालाँकि ठेंठ उल्लेख नहीं किया गया, मग़र जागतिक स्वास्थ्य संगठन इसका उगमस्थान होनेवाले चीन पर इसका उत्तरदायित्व रखने के लिए तैयार नहीं। उल्टे चीन का समर्थन करने का ही जागतिक स्वास्थ्य संगठन का प्रयास रहा है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अप्रत्यक्ष रूप में सूचित कर रहे हैं। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपनायी इस भूमिका का जागतिक स्वास्थ्य संगठन पर बहुत बड़ा दबाव आ सकता है।

इससे पहले भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, कोरोनावायरस का उल्लेख ‘चिनी वायरस’ ऐसा करके, इस संकट के लिए चीन ही ज़िम्मेदार होने का संदेश सारी दुनिया को दिया था। आनेवाले समय में इस संदर्भ में अमरीका की भूमिका अधिक आक्रमक होने के संकेत मिल रहे हैं। उसीके साथ, चीन का समर्थन करनेवालों को भी अमरीका इसके आगे माफ़ नहीं करेगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के विधानों से स्पष्ट हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.