व्यापार युद्ध से आपत्ति में गिरे चीन के साथ जल्द ही अमरिका की ‘डील’ होगी – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष

Third World Warबीजिंग/वॉशिंगटन: ‘चीन और व्यापार जुडी स्थिति सही मार्ग पर बढ रही है| जल्द ही अमरिका और चीन के बीच ‘डील’ होगी’, यह संकेत अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने एक निवेदन से दिए है| चीन की अर्थव्यवस्था ने इस वर्ष पिछले २८ वर्षों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है| साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था पर कर्ज का भार डरावने तरीके से बढ रहा है, यह कहकर अर्थ शास्त्री इस स्थिति पर चिंता व्यक्त कर रहे है| इस पृष्ठभुमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के साथ ‘डील’ होगी, यह दावा करके फिलहाल शुरू व्यापार युद्ध में अमरिका की जित हो रही है, इसके संकेत भी दिए|

अमरिका और चीन के बीच शुरू व्यापार युद्ध अंतिम चरण में होने के संकेत प्राप्त होने लगे है| चीन से अमरिका में निर्यात हो रही उत्पादों पर भारी मात्रा में कर लगाकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इस व्यापार युद्ध की शुरूआत की थी| चीन जबतक अमरिका को व्यापारी सहुलियत नही देता, तबतक यह व्यापार युद्ध शुरू रहेगा, यह चेतावनी ट्रम्प इन्होंने दी थी| इतना ही नही, बल्कि चीन के उत्पादों पर करों में बढोतरी करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने चीन की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढाने के लिए आक्रामक भूमिका स्वीकारी थी| इस व्यापार युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान अमरिका को ही उठाना पडेगा, यह दावे करने वाले चीन महज कुछ ही महिनों में समझौता करने के लिए पहल करने के लिए मजबूर हुआ था|

व्यापार युद्ध, आपत्ति, गिरे, चीन, साथ, जल्द, अमरिका, डील, होगी, राष्ट्राध्यक्षचीन की अर्थव्यवस्था पर व्यापार युद्ध के नकारात्मक असर होता दिखाई दे रहा है| चीन की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है| अमरिका जैसे ग्राहक देश से प्राप्त हो रहे झटकों का बडा असर चीन की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड रहा है| हर एक तिमाही में आ रहा रपट चीन के लिए चिंता का विषय बन रहा है और इस तिमाही में भी यह स्थिति बरकरार रही है| इस वजह से २०१८ में चीन की अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन पिछले २८ वर्षों में नही रहा इतना बुरा हो रहा है|

मांग में हुई गिरावट यही चीन की अर्थव्यवस्था के सामने खडे संकट का प्रमुख कारण माना जा रहा है| इस वजह से चीन के बाजार में भी निराशा का माहौल बना है और इस का नकारात्मक असर निवेश पर भी हुआ है| साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था पर कर्ज का भार काफी मात्रा में बढ रहा है| चीन की अर्थव्यवस्था कितनी भी सक्षम हो, फिर भी कर्ज के इस भार के नीचे दब जाएगी, यह चिंता अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था व्यक्त कर रही है| इसी वजह से अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन सुधारने के लिए चीन ने ११६ अरब डॉलर्स के पैकेज का ऐलान किया था|

इससे अर्थव्यवस्था को गति प्राप्त होगी और रोजगार का निर्माण होगा, ऐसा चीन के अर्थ शास्त्री कह रहे है| लेकिन, इसके बावजूद चीन के अर्थव्यवस्था ज्यादा मात्रा में सकारात्मक असर होता दिखाई नही दिया है| इसी कारण अमरिका के साथ शुरू व्यापार युद्ध खतम करने के लिए चीन ने कुछ मात्रा में नरम नीति अपनाई दिखाई दे रहा है| पहले के समय में अमरिका ने चीन के उत्पादों पर करों में बढोतरी करके व्यापार युद्ध की शुरूआत करने के बाद चीन ने उसके प्रत्युत्तर में आक्रामक निर्णय किए थे| लेकिन, अब चीन व्यापार युद्ध के मोर्चे पर नरमाई दिखा रहा है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के संबंधी नीति सही मार्ग पर होने की बात कहकर व्यापार युद्ध में अपेक्षित परिणाम सामने आ रहे है, यह संकेत दिए है| लेकिन, चीन के साथ ‘डील’ होने की संभावना बढ रही है, फिर भी उसके पहले चीन के उत्पादों पर लगाए करों में कटौती करने का अपना विचार नही है, यह बताकर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन पर बनाया दबाव बरकरार रखने की बात दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.