वेनेजुएला यूरोपिय देशों के लिए ईंधन निर्यात करेगा – अमरीका ने हटायी पाबंदी

कैराकस/वॉशिंग्टन – यूरोपिय देशों ने रशिया से आयात हो रहे कच्चे तेल पर रोक लगाने का निर्णय करने के बाद अमरीका ने वेनेजुएला के ईंधन निर्यात पर लगाए प्रतिबंध हटाए हैं। इस निर्णय के अनुसार वेनेजुएला यूरोपिय देशों को कच्चे तेल का निर्यात शुरू कर रहा है। अगले महीने से यह निर्यात शुरू होगा और ‘एनि’ एवं ‘रेस्पॉल एसए’ नामक यूरोपियि कंपनियों को कच्चे तेल का आयात करने के लिए अनुमति प्रदान की है।

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो की हुकूमत के खिलाफ काफी आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए थे। इससे वेनेजुएला के ईंधनक्षेत्र को लक्ष्य किया गया था। बायडेन प्रशासन ने कुछ दिन पहले यह प्रतिबंध शिथिल करने के संकेत दिए थे। इसके अनुसार वेनेजुएला के ईंधन निर्यात पर लगायी गई पाबंदी हटा जा रही है। यह निर्णय यूरोपिय देशों ने रशियन तेल के आयात पर रोक लगाने के निर्णय को प्रोत्साहित करेगा, ऐसा मत विश्लेषकों ने व्यक्त किया है।

यूरोपिय देशों को कच्चे तेल में से ३० प्रतिशत तेल रशिया प्रदान करती है। यह आयात साल के अन्त तक बंद किया जाएगा। लेकिन, यूरोपिय देशों को रशियन ईंधन के लिए पुख्ता विकल्प उपलब्ध नहीं हुआ है। इस वजह से विश्व के अन्य ईंधन संपन्न देशों से महंगा कच्चा तेल खरीदने की कोशिश यूरोपिय देशों ने शुरू की है। कुछ दिन पहले ईरान ने भी यूरोपिय देशों को कच्चा तेल देने का प्रस्ताव दिया था। अब अमरीका ने वेनेजुएला को अनुमति देकर यूरोपिय देशों को रशियन ईंधन से तोड़ने की कोशिश को अधिक गति प्रदान की हुई दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.