ईंधन की कमी के कारण अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को सौदी संबंधित नीति में बदलाव करना ही होगा – अमरिकी अखबार का दावा

न्यूयॉर्क – ईरान के परमाणु समझौते को सबसे ज्यादा अहमियत देकर सौदी अरब के खिलाफ निर्णय करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अमरीका की विदेश नीति में काफी बड़े बदलाव किए थे| और सौदी अरब की सुरक्षा को चुनौती दे रहे येमन के विद्रोहियों को बढ़ावा देनेवाले बायडेन प्रशासन ने सौदी को लक्ष्य करनेवाले निर्णय किए थे| इनमें सौदी को हथियारों की आपूर्ति घटाने के निर्णय का भी समावेश था| लेकिन, यह नीति राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर पलट गई है| यूक्रैन के युद्ध के बाद निर्माण हुई ईंधन की कमी के कारण राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को सौदी से संबंधित नीति में बदलाव करना पड़ रहा है, ऐसी फटकार अमरीका के शीर्ष अखबार ने लगाई|

saudi-us-fuel-strategyईंधन उत्पादक देशों का नेतृत्व कर रहा सौदी अरब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमतें नियंत्रण में रखने के लिए ईंधन उत्पादन बढ़ाए, यह मॉंग बायडेन प्रशासन ने की थी| लेकिन, पिछले साल से बायडेन प्रशासन ने अपनाई हुई भूमिका के कारण नाराज़ हुए सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान मेल करने के लिए तैयार नहीं हैं| अमरिकी अखबार ने इस दावे की पुष्टी की है| इसके लिए सौदी ने ईंधन की कीमतों को लेकर सोमवार को किए हुए ऐलान पर इस अखबार ने ध्यान आकर्षित किया|

‘येमन में स्थित ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों के सौदी के ईंधन प्रकल्प पर हमले जारी हैं| ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में महसूस हो रहीं ईंधन की किल्लत के लिए सौदी को ज़िम्मेदार नहीं माना जा सकता’, ऐसी फटकार सौदी के विदेश मंत्रालय ने लगाई है| तथा, ईंधन की आपूर्ति सामान्य रखनी हो तो अंतरराष्ट्रीय समूदाय हौथी पर कार्रवाई करने का विचार करे, यह मॉंग सौदी ने की थी| इसकी वजह से बायडेन प्रशासन अपनी नीति में बदलाव कर रहा है, फिर भी सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान इसके लिए तैयार ना होने की बात पर अमरिकी अखबार ध्यान आकर्षित कर रहा है|

क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले महीने अमरिकी पत्रिका दो दिए साक्षात्कार का दाखिला इस अखबार ने दिया है| ‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन हमारे बारे में क्या सोचते हैं, इसकी हम परवाह नहीं करते’, ऐसे स्पष्ट शब्दों में क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने बायडेन प्रशासन को फटकार लगाई थी| साथ ही, सौदी ने अमरीका में ८०० अरब डॉलर्स का निवेश किया है, ऐसे में आनेवाले दिनों में सौदी यह निवेश वापस ले सकता है, यह इशारा क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने दिया था| इस ओर भी अमरिकी अखबार ने ध्यान आकर्षित किया|

सौदी अरब के राजा सलमान हैं, फिर भी सौदी का सारा नियंत्रण क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान के हाथ में है| वे ही सौदी के अगले राजा होंगे, यह उनकी पहचान है| इसके बावजूद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान को फोन नहीं किया| इसी कारण अब रशिया-यूक्रैन संघर्ष के मामले में चर्चा के लिए बायडेन उत्सुक होने के बावजूद प्रिन्स मोहम्मद बायडेन से फोन पर बातचीत नहीं कर रहे हैं, यह दावा इस अखबार ने किया था|

ऐसी स्थिति में कुछ वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को समझा रहे हैं| सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद को अनदेखा करके अमरीका विदेश नीति तय नहीं कर सकती| रशिया-यूक्रैन संघर्ष के कारण ईंधन की किल्लत महसूस हो रही है और ऐसे में अमरीका को सौदी की ज़रूरत है, इस तरह यह अधिकारी बायडेन को समझा रहे हैं, ऐसा इस अखबार ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.