व्हेनेजुएला के मदुरों के दिन भर रहे है – अमरिकी सुरक्षा सलाहकार की चेतावनी

Third World Warवॉशिंगटन/मास्को: ‘लैटिन अमरिका के अधिकांश देश व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो के विरोध में एक हुए है| मदुरो के दिन भर रहे है’, यह चेतावनी अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने दिया है| व्हेनेजुएला की समस्या का हल निकालने के लिए हमारे पास सभी विकल्प उपलब्ध होने का ऐलान बोल्टन ने पहले ही किया था| अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मदुरो हुकूमत को इशारा दिया जा रहा था तभी रशिया ने व्हेनेजुएला में अपनी ‘स्पेशल फोर्सेस’ उतारने का ऐलान किया है|

पिछले सप्ताह में ब्राजिल के राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो ने अमरिका की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प से भेंट की थी| उसके बाद ब्राजिल के रक्षा मंत्री ने भी अमरिका की यात्रा करके बोल्टन के साथ लैटिन अमरिका की गतिविधियों के बारे में बातचीत की| बोल्टन ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते समय व्हेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष को धमकाया| ‘पश्‍चिम गोलार्ध के अधिकांश देश एक हुए है और आगे एकता के साथ काम करने पर सभीयों की सहमति बनी है| मदुरो इनके दिन भर रहे है’, ऐसा इशारा बोल्टन ने दिया है|

व्हेनेजुएला, मदुरों, दिन भर रहे, अमरिकी, सुरक्षा सलाहकार, चेतावनी, वॉशिंगटन, मास्कोबोल्टन इन्होंने मदुरो के विरोध में क्या कार्रवाई करेंगे, इस बारे में बोलने पर दूरी रखी| लेकिन, इस महीने के शुरूआत में अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने एक मुलाकात में बोलते समय मदुरो हुकूमत के विरोध में ‘मन्रो डॉक्ट्रिन’ का इस्तेमाल करने का ऐलान किया था| साथ ही व्हेनेजुएला संबंधी सभी विकल्पों पर सोचने की बात बोल्टन ने कही थी| वही, पिछले सप्ताह में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने व्हेनेजुएला में लष्करी हस्तक्षेप करने के संकेत भी दिए थे|

अमरिका ने व्हेनेजुएला के बारे में अपनाई भूमिका को कनाडा, ब्राजिल, कोलंबिया, अर्जेंटिना, चिली, पराग्वे, होंडूरास, पेरू एवं यूरोपीय मित्रदेशों ने समर्थन दिया है| अपनी हुकूमत पलट ने के लिए अमरिका ने ब्राजिल और कोलंबिया में सेना उतारने के आरोप भी मदुरो ने किया था| इस पृष्ठभूमि पर मदुरो हुकूमत के बचाव के लिए पिछले शनिवार के दिन रशिया का लष्करी विमान सैनिकों को लेकर व्हेनेजुएला पहुंचा है, यह समाचार सामना आ रहा है| रशिया ने इसपर प्रतिक्रिया नही दी थी|

लेकिन, मंगलवार के दिन रशियन प्रवक्ती मारिया झाखारोव्हा इन्होंने व्हेनेजुएला में रशिया के ‘स्पेशल फोर्सेस’ के कम से कम १०० सैनिक पहुंचे है, यह ऐलान किया| साथ ही रशियन सैनिकों की व्हेनेजुएला में हुई यह तैनाती अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरें में ही है, यह दावा रशिया ने किया| मदुरो सरकार के साथ हुए समझौते के पृष्ठभूमि पर रशियन सैनिक व्हेनेजुएला में उतारने की बात झाखारोव्हा ने कही| रशिया के साथ ही चीन ने भी रशिया ने की इस सेना की तैनाती का समर्थन करके व्हेनेजुएला के कारोबार में अमरिका हस्तक्षेप ना करें, ऐसा कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.