व्हेनेजुएला जा रहे रशियन विमानों को अनुमति ना दे – अमरिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया निवेदन

Third World Warवॉशिंगटन/मास्को: व्हेनेजुएला में निर्दयी प्रशासन के लिए सहायता लेकर जा रहे रशियन विमान को हवाई सीमा में प्रवेश देने से इन्कार करने पर हम माल्टा सरकार का अभिनंदन करते हैं| दुनिया के अन्य देश भी माल्टा का इतिहास दोहराने की आवश्यकता है, रशिया से व्हेनेजुएला के हुकुमशाह मदुरो को दिए जानेवाला समर्थन रोकना चाहिए, ऐसे शब्दों में अमरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन और्तागस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को व्हेनेज़ुएला से मिलनेवाली सहायता रोकने के लिए सहयोग करने के लिए निवेदन किया है|

२ दिनों पहले रशिया के विदेश विभाग ने माल्टा से रशियन विमान को मार्ग उपलब्ध कराने से इन्कार करने की जानकारी दी थी| उस समय माल्टा ने कोई भी कारण न देते हुए मार्ग देने से इन्कार किया था, ऐसा आरोप रशिया से किया गया था| रशिया से व्हेनेजुएला में जानेवाले एक युद्धनौका को पडाव करने की अनुमति देने से इन्कार करने का वृत्त भी सामने आया था| अमरिकी विदेश विभाग ने दी जानकारी के बाद इसके पीछे अमरिका के प्रयत्न जिम्मेदार होने की बात स्पष्ट हुई है|

व्हेनेजुएला, जा रहे, रशियन विमानों, अनुमति, ना दे, अमरिका, अंतरराष्ट्रीय स्तर, किया निवेदनव्हेनेजुएला में निकोलस मदुरो इनके प्रशासन का समर्थन प्रतिदिन कम होता जा रहा है और विरोधी गुटके जुवान गैदो को मिलने वाला समर्थन बढ़ रहा है| अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी मदुरो इनके प्रशासन को मिलनेवाली सहायता रोककर गैदो को समर्थन दिया है| पर रशिया, चीन एवं क्यूबा इन देशों से मदुरो को बड़ी तादाद में सहयोग प्रदान किया जा रहा है|

यह सहयोग रोकने के लिए अमरिका ने जोरदार प्रयत्न शुरू किए हैं और रशिया एवं चीन व्हेनेजुएला के बाहर निकले, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी थी| रशिया ने अपने लगभग १०० सैनिकों की एक टुकड़ी व्हेनेजुएला में तैनात करने की बात कही जा रही है| रशिया के साथ चीन के सैनिक भी व्हेनेजुएला में होने की बात कही जा रही है| रशिया ने लष्करी टुकड़ी के अलावा बड़े तादाद में शस्त्र एवं आवश्यक रक्षा सामग्री व्हेनेज़ुएला को प्रदान की है|

पर ट्रम्प की चेतावनी को प्रति उत्तर देते हुए रशिया ने अमरिका ही इस देश में हमले के लिए तैयारी करने का आरोप किया था| अमरिका ने पिछले कुछ हफ्तों में व्हेनेजुएला की सीमा के पास अपने देशों में सेना की तैनाती की है और उसमें हेलीकॉप्टर का भी समावेश है| अमरिका के गश्ती विमान व्हेनेज़ुएला के समुद्री तथा हवाई सीमा में गश्त करने की बात सामने आई है| पिछले हफ्ते में अमरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर बोलते हुए लष्कर तैयार होने का विधान किया था|

उसके बाद विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने व्हेनेजुएला के मुद्दे पर सभी विकल्प खुले होने की बात कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.