दिशाहीन नीति की वजह से अमरीका रशिया-चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर खड़ी है – अमरीका के ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर

वॉशिंग्टन – ‘अमरीका ने ही निर्माण की हुई स्थिति की वजह से आज अमरीका रशिया-चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर खड़ी हुई हैं। अमरिकी नेताओं की दिशाहीन नीति के कारण अमरीका पर यह संकट बना है। इस संकट को कैसें टाला जाएगा या इससे कैसी स्थिति उभरेगी, इसका विचार भी हमने नहीं किया है’, ऐसी चेतावनी अमरीका के ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर ने दी। साथ ही, मौजूदा राजनीतिक माहौल में अमरिकी नेता देश को निर्धारित दिशा देने में पूरी तरह से असफल हो रहे हैं, ऐसा आरोप किसिंजर ने लगाया।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की गलत नीति के कारण युक्रेन का युद्ध शुरू हुआ, ऐसी आलोचना अमरीका में जोर पकड़ रही है। अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री और ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर ने पिछले हफ्ते एक नामांकित अखबार को दिए साक्षात्कार में अमरीका की गलत नीति की आलोचना की थी। लेकिन, किसिंजर ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का सीधा जिक्र करना टाल दिया।

‘अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तनाव निर्माण हुआ है और ऐसें में अमरीका का नेतृत्व दिशाहीन हुआ है’, ऐसा किसिंजर ने कहा है। रशिया-युक्रेन युद्ध एवं चीन के साथ जारी तनाव को बायडेन प्रशासन ने निर्माण की हुई स्थिति कुछ हद तक ज़िम्मेदार होने का आरोप किसिंजर ने लगाया। ऐसी स्थिति में, यह तनाव ना बढ़ें और इसका हल निकालने के लिए कुछ विकल्प उपलब्ध हों, इसके लिए कोशिश करना आवश्यक था, ऐसा किसिंजर ने कहा। लेकिन, ऐसें तनाव के समय अमरीका का नेतृत्व देश को निर्धारित दिशा देने में असफल हो रहा है, ऐसी फटकार किसिंजर ने लगाई।

किसिंजर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की युक्रेन नीति की अप्रत्यक्ष आलोचना कर रहे हैं और फिर भी युक्रेन को अब नाटो के सदस्य देश के तौर पर शामिल करें, ऐसी सलाह उन्होंने दी है। अमरीका चीन के साथ युद्ध की दहलीज पर खड़ी होने की बात कहते हुए, नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा की भी किसिंजर ने आलोचना की। अमरीका के डेमोक्रैटस्‌‍ और रिपब्लिकन पार्टी के सिनेटर्स साथ मिलकर चीन के खिलाफ सख्त भूमिका अपनाएँ, ऐसा आवाहन करने के बावजूद भी, बायडेन प्रशासन चीन के साथ राजनीतिक सहयोग जारी रखने के लिए कोशिश करें, ऐसा किसिंजर का कहना है।

इसी बीच, महीनें पहले रशिया-युक्रेन युद्ध के मुद्दे पर बोलते हुए किसिंजर ने पश्चिमी देश अपने हितसंबंधों के लिए युक्रेन के थोड़े क्षेत्र को रशिया के हवाले करें, यह सलाह भी उन्होंने दी थी। लेकिन, इस बार बोलते समय किसिंजर ने अमरीका की दिशाहीन नीति की आलोचना करना अहमियत रखता है। विपक्ष के नेता भी बायडेन पर ऐसें ही आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.