स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रशिया और अमरीका से भारत को शुभकामनाएँ

मास्को/वॉशिंग्टन – अपने बुनियादी सामर्थ्य के बल पर विश्‍व में विधायक भूमिका निभाने का जन्मसिद्ध अधिकार भारत को प्राप्त हुआ है, यह कहकर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ७५ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं। भारत और अमरीका एक-दूसरें के अपरिवर्तनीय साझेदार हैं, यह दावा करके अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भारत को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

स्वतंत्रता प्राप्त होने के साथ ही भारत की हुई प्रगति सराहनीय है। भारत की रशिया के साथ रणनीतिक साझेदारी है और यह साझेदारी अधिक से अधिक विकसित हो रही है। दोनों देश विभिन्न क्षेत्र में प्रभावी सहयोग कर रहें हैं, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसपर संतोष व्यक्त किया। दोनों देशों को यह सहयोग सिर्फ भारत और रशिया के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्रिय एवं वैश्‍विक सुरक्षा और स्थिरता को मज़बूत बनाने के लिए सहायक साबित होगा, यह विश्‍वास रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने व्यक्त किया।

वहीं, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भारत के जनतंत्र की सराहना करके, भारत और अमरीका ये जनतांत्रिक देश अंतरराष्ट्रीय नियमों पर बनी व्यवस्था की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह दावा किया। साथ ही, मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारत और अमरीका एक-दूसरें से सहयोग कर रहे हैं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा।

अमरीका में लगभग ४० लाख भारतीय मौजूद हैं और ये ‘इंडियन अमरिकन’ भारत की स्वतंत्रता का अमृतमहोत्सव मना रहे हैं, इसपर भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया। भारत और अमरीका के संबंध अधिक मज़बूत होने के पीछे, दोनों देशों के मज़बूती से जुड़े रिश्‍तों का आधार है, यह भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने भारत को भेजे शुभेच्छासन्देश में कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.