अमरीका-जापान ने किया पनडुब्बी विरोधी युद्धाभ्यास

US-Japan-Submarine-Exerciseटोकियो – अमरीका और जापान के विध्वंसकों ने साऊथ चायना सी के क्षेत्र में पनडुब्बी विरोधी युद्धाभ्यास किया| इससे पहले अमरीका-जापान के विध्वंसकों ने सी ऑफ जापान के क्षेत्र में ऐसें युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था| लेकिन, पहली बार अमरीका-जापान की नौसेना ने साऊथ चायना सी में यह युद्धाभ्यास आयोजित किया हैं|

अमरीका की ‘यूएसएस मायलस’ विध्वंसक एवं दो गश्तीपोत इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए थे| इनके साथ जापान की नौसेना के हेलिकॉप्टर वाहक ‘कागा’ युद्धपोत ने अमरिकी विध्वंसक का साथ किया| इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी पनडुब्बियों की जानकारी सार्वजनिक नही की गई है| लेकिन, जापान की नौसेना की अति-प्रगत पनडुब्बियां इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई थी, यह दावा किया जा रहा हैं|

अगले दिनों में समुद्री संघर्ष भड़का तो शत्रु की पनडुब्बियों को कैसें प्रत्युत्तर देना हैं, इसका युद्धाभ्यास इस दौरान किया गया| इस माध्यम से दोनों देशों की नौसेनाओं के सामर्थ्य का परीक्षण किया गया| साथ ही स्वतंत्र और मुक्त इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए यह युद्धाभ्यास आवश्यक होने का ऐलान अमरीका के वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.