भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को झटके लगेंगे – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

पित्तोरगड़ – ‘पाकिस्तान हमेशा भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश में जुटा रहा है| लेकिन, अब यह कोशिश सफल नहीं होगी| पाकिस्तान ने यदि ऐसी कोशिशें आगे भी जारी रखीं तो सिर्फ सीमा पर हमला करके भारत स्वस्थ नहीं बैठेगा बल्कि, सर्जिकल स्ट्राईक के साथ भारत एअर स्ट्राईक करके पाकिस्तान को झटके देगा’, ऐसा सीधा इशारा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया| पाकिस्तान के पूर्व सेना अधिकारी भारतीय सेना पर हमले करने के लिए कश्मीरियों को उकसा रहे हैं| साथ ही भारत में अस्थिरता फैलाने की साज़िश पर पाकिस्तान ने काम शुरू करने के संकेत मिल रहे हैं| भारत इसका गंभीरता से संज्ञान ले रहा है, यह इशारा रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को दिया है|

Rajnath-Singh-Pakistanकश्मीर की नियंत्रण रेखा से करीबी क्षेत्र से यात्रा ना करें, ऐसी सूचना अमरीका ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों को दी है| कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो सकता है, ऐसी संभावना जताकर अमरीका ने अपने नागरिकों को यह सूचना की थी| फिलहाल नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई है, फिर भी पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर से घुसपैठ करने के लिए आतंकी घात लगाए बैठे हैं, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं| साथ ही जम्मू-कश्मीर के आतंकियों को पाकिस्तान ने आम नागरिकों को निशाना बनाने की सूचना करने की जानकारी भी सामने आ रही है| इसके ज़रिये जम्मू-कश्मीर के विकास में रोढे ड़ालने की साज़िश पाकिस्तान का कुख्यात गुप्तचर संगठन ‘आयएसआय’ ने रची है|

इस पृष्ठभूमि में रक्षामंत्री ने फिर से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी| भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राईक और एअर स्ट्राईक करने से नहीं हिचकिचाएगा, ऐसा कहकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को परिणामों का अहसास कराया| कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने भी पाकिस्तान को सख्त शब्दों में इशारा दिया था| पाकिस्तान में फिलहाल अंदरुनि राजनीतिक संकट खड़ा हुआ है और प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार के लिए खतरा निर्माण हुआ है| पाकिस्तान की सेना के साथ विसंवाद होने से इम्रान खान का प्रधानमंत्री पद अब कुछ ही दिनों का बचा है, इसकी बड़ी चर्चा जारी है| पाकिस्तान की सेना ने ही इम्रान खान को सत्ता दिलाई थी, लेकिन, यह सरकार बड़ी नाकाम साबित हुई| इस सरकार की वजह से पाकिस्तान में महंगाई कोहराम मचा रही है और अन्य किसी भी मोर्चे पर इस सरकार को सफलता हासिल नहीं हुई है|

इस नाकामी का ठिकरा पाकिस्तान की सेना पर ही फोड़ा जा रहा है और इससे रास्ता निकालने के लिए पाकिस्तान की सरकार बड़ी कोशिश कर रही है| ऐसी स्थिति में पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी ने फिर से भारत के खिलाफ ज़हर उगलना शुरू किया है| बीते कुछ हफ्तों से पाकिस्तान के पूर्व सेना अधिकारी जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना पर हमले करने के लिए यहां की जनता को उकसा रहे हैं| इसके बिना कश्मीर की रिहाई मुमकिन नहीं है, ऐसा दावा पाकिस्तान के इस पूर्व सेना अधिकारी ने किया था|

इस वजह से पाकिस्तान फिर से कश्मीर में आतंकी गतिविधियॉं तीव्र करेगा, ऐसे संकेत प्राप्त होने लगे हैं| इसी बीच भारत में अलगाववादियों की सहायता से अस्थिरता फैलाने की हर मुमकिन कोशिश करने की साज़िश पर पाकिस्तान काम करने में जुटा होने की बात स्पष्ट हुई है| वर्तमान का अधिक ताकतवर भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, ऐसा कहकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को वर्ष १९७१ के युद्ध में हुई हार की याद दिलायी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.