४० ‘होवित्ज़र’ समेत ताइवान को आधुनिक हथियार प्रदान करने का अमरीका ने किया निर्णय

us-provide-advance-weapons-taiwan-2वॉशिंग्टन/ताईपे – अमरीका के विदेश विभाग ने ताइवान को ४० ‘होवित्ज़र’ तोपों के साथ अन्य प्रगत हथियार प्रदान करने को मंजूरी दी है। अमरीका के बायडेन प्रशासन ने ताइवान को हथियारों की आपूर्ति का यह पहला बड़ा निर्णय है। यह निर्णय करने पर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका के प्रति आभार जताया है। साथ ही इस पर चीन की आक्रामक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और इस निर्णय पर चीन तीव्र प्रत्युत्तर देगा, यह इशारा भी विदेश मंत्रालय ने दिया है।

अमरीका के ट्रम्प प्रशासन ने चीन विरोधी आक्रामक नीति के हिस्से के रूप में ताइवान को बड़ी मात्रा में हथियारों की सहायता प्रदान करने का निर्णय किया था। इसी दौरान बीते वर्ष अगस्त में अमरीका और ताइवान के बीच लड़ाकू ‘एफ-१६ वी’ विमानों खरीदने का अहम समझौता किया गया था। इसके बाद अमरीका ने ताइवान को ‘हार्पून’ मिसाइल, ‘हाय मार्स’ रॉकेट प्रणाली, ‘स्लैम-इआर’ मिसाइल प्रदान करने का भी ऐलान किया था। इसी दौर में ताइवान ने ‘पैट्रियोट मिसाइल्स’, ‘ड्रोन्स’, ‘स्मार्ट माईन्स’ और ‘होवित्ज़र्स’ प्राप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने की खबरें भी सामने आयी थीं। इनमें से ‘होवित्ज़र्स’ की आपूर्ति करने के लिए मंजूरी प्रदान करने की बात अमरिकी विदेश विभाग के निवेदन से स्पष्ट हुई है।

us-provide-advance-weapons-taiwan-3रक्षा विभाग की ‘डिफेन्स सिक्युरिटी को-ऑपरेशन एजन्सी’ की वेबसाईट पर यह निवेदन जारी किया गया है। इसके अनुसार अमरीका अब ताइवान को ४० ‘पैलाडिन होवित्ज़र्स’, २० ‘फील्ड आर्टिलरी एम्युनिशन सपोर्ट वेहिकल्स’, पांच ‘हर्क्युलस’ बख्तरबंद गाड़ियाँ, ‘एम २ पॉर्इंट ५० कैलिबर मशीन गन्स’, ‘प्रिसिशन गाइडेड किटस्‌’ एवं अन्य प्रगत रक्षा सामान प्रदान कर रही है। यह पूरा समझौता ७५ करोड़ डॉलर्स का होने की जानकारी वेबसाईट पर साझा की गई है।

us-provide-advance-weapons-taiwan-1ताइवान के विदेश विभाग ने अमरिकी विदेश विभाग के इस निर्णय का स्वागत किया। ‘बायडेन प्रशासन ने ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने का यह पहला निर्णय है। इस निर्णय से ताइवान की रक्षा संबंधी क्षमता अधिक मज़बूत करने के लिए अमरिकी प्रशासन द्वारा दी जा रही प्राथमिकता फिर से रेखांकित हुई है’, ऐसा बयान ताइवान के विदेश विभाग ने किया है। अमरीका ने ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के निर्णय पर चीन ने नाराज़गी व्यक्त की है।

‘ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के अमरीका के निर्णय का चीन सख्त विरोध करता है। चीन ने इससे संबंधित अपनी नाराज़गी भी अमरीका के सामने दर्ज़ की है। यह निर्णय चीन के अंदरुनि कारोबार में हस्तक्षेप है और चीन इसका प्रत्युत्तर देगा’, यह इशारा भी चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया है।

कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वेसर्वा और चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने बीते महीने में ही ताइवान के विलय के मुद्दे पर आक्रामक शब्दों में इशारा दिया था। ‘ताइवान की स्वतंत्रता के लिए किसी भी तरह की कोशिश कड़े निर्धार के साथ कार्रवाई करके नाकाम की जाएगी। संप्रभूता और एकजूट को कायम रखने के लिए चीनी जनता की क्षमता और इच्छा को नजरअंदाज़ करने की भूल कोई भी ना करे’, यह इशारा देकर ताइवान का मसला चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत कभी नहीं छोड़ेगी, यह इशारा भी जिनपिंग ने दिया था।

तभी, ताइवान के पूर्व रक्षाबलप्रमुख ‘ली सी-मिन’ ने अमरीका ने ताइवान के साथ ही अन्य सहयोगी देशों की रक्षा क्षमता ताकतवर करके चीन के लष्करी सामर्थ्य को झटके देने चाहियें, यह सलाह दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.