अमरीका किसी भी क्षण ‘डिफॉल्ट’ हो सकती है – उद्यमी एलॉन मस्क की चेतावनी

वॉशिंग्टन – हुकूमत और प्रशासन कर रहे खर्चे पर गौर करें तो अमरीका किसी भी क्षण ‘डिफॉल्ट’ हो सकती हैं, ऐसी चेतावनी शीर्ष उद्यमी एलॉन मस्क ने दी है। अमरिकी अर्थव्यवस्था क्या ‘डिफॉल्ट’ हो सकती हैं, यह अब मुद्दा ही नहीं हैं और वह इस स्तर कब पहुंचेगी, यही सवाल है, ऐसी फटकार भी मस्क ने इस दौरान लगाई है। अमरीका की संसद में फिलहाल इसी मुद्दे पर घना संघर्ष शुरू है और विरोधी रिपब्लिकन पार्टी ने स्वास्थ्य बिमा और सामाजिक सुरक्षा पर हो रहा खर्च कम करने की मांग की है। कुछ आर्थिक विशेषज्ञ और विश्लेषकों ने यह ड़र जताया है कि, मौजूदा राजनीतिक संघर्ष के चलते वर्ष २०११ और २०१३ की तरह आर्थिक संकट का मुकाबला करना होगा।

‘डिफॉल्ट’२०२१ के दिसंबर महीने में अमरिकी संसद ने ३१.४ ट्रिलियन डॉलर्स की कर्ज मर्यादा तय की थी। लेकिन, अक्टूबर २०२२ में बायडेन प्रशासन ने ३१ ट्रिलियन डॉलर्स की मर्यादा पार की और बाद में १९ जनवरी, २०२३ को संसद ने तय की हुई मर्यादा तक यह खर्च पहुंचा। बाद में अमरीका के कोषागार विभाग ने ‘एक्स्ट्राऑर्डिनरी मेजर्स’ का ऐलान किया। ऐसा कहा जा रहा है कि, इस प्रावधान की मर्यादा जून या जुलाई महीने में खत्म होगी। ऐसे में अमरीका की संसद को कर्ज की मर्यादा अधिक बढ़ानी ही होगी।

‘डिफॉल्ट’अमरीका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने संसद को खत लिखकर अमरिकी अर्थव्यवस्था ‘डिफॉल्ट’ होने की कगार पर है, ऐसी चेतावनी दी थी। ‘विभिन्न प्रावधान करके खर्च पर नियंत्रण रखा जाएगा। लेकिन, यह प्रावधा ज्यादा तर जून महीने तक ही शुरू रह सकते हैं। इसके बाद प्रशासन को भुगतान करना ही होगा और ऐसा ना करने पर अर्थव्यवस्था पर कर्जा डुबोनी वाली अर्थव्यवस्था की मुहर लगेगी’, इस बात का गंभीर अहसास वित्त मंत्री ने खत के ज़रिये कराया था। जनवरी महीने के इस खत के बाद भी संसद पिछले तीन महीनों में कर्ज मर्यादा के मुद्दे का हल निकालने में असफल हुई है।

बायडेन प्रशासन ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एवं सामाजिक योजनाओं के खर्च के लिए महत्वाकांक्षी और बड़े खर्च की योजना का ऐलान किया था। इसमें अमरीका में छात्रों के कर्जे माफ करने के निर्णय का भी समावेश है। इस योजना की वजह से अघल ३० सालों तक कुल ४०० अरब डॉलर्स चुकाने होंगे। अमरीका में बढ़ रही महंगाई और आर्थिक मंदी के संकेतों की पृष्ठभूमि पर बायडेन प्रशासन नई योजना पेश करने के आसार दिख रहे हैं और इस वजह से कर्ज का भार खतरनाक मात्रा में बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

कर्ज के बढ़ते भार के कारण अगले दशक तक कर्ज का कुल ब्याज पांच ट्रिलियन डॉलर्स तक जाने की संभावना विश्लेषकों ने व्यक्त की। अगले कुछ सालों में अमरीका द्वारा भुगतान किया जानेवाला ब्याज देश के रक्षा खर्च से भी अधिक होगा, यह चेतावनी भी दी गई है। इस पृष्ठभूमि पर कर्ज की मर्यादा बढ़ानी है तो इसके साथ ही खर्च पर मर्यादा लगानी होगी, ऐसी चेतावनी रिपब्लिकन पार्टी ने दी है। प्रशासन द्वारा हो रहे खर्चे में हम बदलाव करेंगे, ऐसा प्रतिनिधि सदन के सभापति केविन मैकार्थी ने कहा। वहीं, राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कर्ज की मर्यादा बढ़ाना संसद का कर्तव्य होने की भूमिका रखी है। रिपब्लिकन पार्टी निर्णय पर कायम रही तो राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के एजेंड़ा का हिस्सा रही कही योजना मुश्किलों में फंस सकती है। इस वजह से डेमोक्रैट पार्टी ने इसका जोरदार विरोध किया है।

अमरीका की सेंट्रल बैंक ब्याजदर बढ़ोतरी करने की राह पर हैं और ऐसे में कर्ज की मात्रा बढ़ना अमरीका की अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बात बनती है, इसपर अभ्यासगुटों ने ध्यान आकर्षित किया है। कर्जे के डूबने का खतरा अर्थव्यवस्था पर गंभीर परिणाम कर सकता है, ऐसी चेतावनी वित्त मंत्री येलेन ने पहले ही दी थी। ऐसी पृष्ठभूमि पर एलॉन मस्क ने किया बयान ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.