रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरिकी अर्थव्यवस्था की अनपेक्षित गिरावट

वॉशिंग्टन – रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बढ़ रहीं महंगाई और सरकारी खर्च में कमी होने से अमरिकी अर्थव्यवस्था की अनपेक्षित गिरावट हुई है| साल २०२२ के पहली तीमाही में अमरीका के ‘जीडीपी’ की १.४ प्रतिशत गिराटव हुई हैं| साल २०२१ के आखरी तिमाही में अमरिकी अर्थव्यवस्था ने ६.९ प्रतिशत उछाल दर्ज़ किया था| इस पृष्ठभूमि पर अर्थव्यवस्था की हुई गिरावट कई ज्यादा चौकानेवाली साबित हुई हैं| अमरीका में बढ़ रहीं महंगाई की वजह से मुश्किलों से घिरे बायडेन प्रशासन के लिए अर्थव्यवस्था की गिरावट सिरदर्द बढ़ानेवाली साबित होगी, ऐसें संकेत विश्‍लेषक दे रहे हैं|

गुरूवार को अमरिकी वाणिज्य विभाग ने साल २०२२ की पहली तिमारी की रपट पेश की| रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका में महंगाई का पहले ही विक्रमी उछाल देखा गया हैं| इसी बीच अब अमरीका में विदेशी सामान की आयात काफी मात्रा में बढ़ी हैं| इसके साथ ही अमरिकी सामान की  मॉंग विदेशों में कम हुई हैं| इससे अमरीका के व्यापार का घाटा काफी मात्रा में बढ़ने की बात आँकड़ों से स्पष्ट हुई है| इससे आर्थिक विकास दर को बड़ा नुकसान पहुँचा हैं|

दूसरी ओर रशिया-यूक्रैन युद्ध और चीन में हुए कोरोना के विस्फोट के कारण अमरिकी उद्योगक्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुँच रहा हैं| वैश्‍विक सप्लाई चेन बाधित होने का असर अमरिकी कंपनियों पर हो रहा हैं| इनमें खेती और ईंधन उद्योग क्षेत्र की कंपनियों का समावेश हैं| इसी दौरान कोरोना का दायरा कम होने की स्थिति में सरकार केे खर्चे में कमी हुई हैं| यह मुद्दा भी जीडीपी पर असर करनेवाला साबित हुआ, ऐसा कहा जा रहा हैं| अमरिकी अर्थव्यवस्था की यह गिरावट साल २०२० के बाद हुई पहली गिरावट हैं|

अमरिकी अर्थव्यवस्था का विकास दर १ प्रतिशत तक रहेगा, ऐसा अनुमान विश्‍लेषक जता रहे थे| लेकिन, सरकारी आँकड़ों ने कई लोगों को झटका दिया हैं| यह गिरावट अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी के घेरे में जाने की शुरूआत या संकेत हो सकते हैं, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं| पिछले दो महीनों में अमरीका के शीर्ष आर्थिक विशेषज्ञ एवं अधिकारी और विश्‍लेषकों ने मंदी के इशारें दिए हैं|

फेडरल रिज़र्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने यह इशारा दिया था कि, ब्याजदर की बढ़ोतरी की जानकारी साझा करते हुए इस बढ़ोतरी की वजह से अमरिकी अर्थव्यवस्था को बड़े झटके लग सकते हैं| इसके साथ ही ‘फेडरल रिज़र्व’ ने अमरीका में घरों की औसतन कीमत और गृहकर्ज के ब्याजदरों की हो रहीं बढ़ोतरी गृह निर्माण क्षेत्र के संभावित संकट की आहट हो सकती हैं, यह इशारा दिया था| अमरीका में हुआ महंगाई का विस्फोट, अर्थव्यवस्था पर बढ़ता कर्ज़ का भार, यह मुद्दे भी अर्थव्यवस्था की मंदी के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं, इस ओर भी विश्‍लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.