जनवरी महीने के संघर्ष में यूक्रेन ने २३ हजार से भी अधिक सैनिक खो दिए – रशिया के रक्षा मंत्री की जानकारी

मास्को/किव – रशिया-यूक्रेन युद्ध के ७०० से अधिक दिन पूरे हुए हैं और फिलहाल युद्ध का पलड़ा रशिया के पक्ष में झुकने के स्पष्ट संकेत प्राप्त हो रहे हैं। यूक्रेन के विभिन्न मोर्चों पर रशिया के जोरदार हमले शुरू हैं और यूक्रेन की सेना को भारी मात्रा में जान का नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। जनवरी महीने में यूक्रेन की सेना ने २३ हजार से अधिक सैनिकों को खोया है, ऐसी जानकारी रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू ने दी। साथ ही डोनेत्स्क प्रांत में रशियन सेना आगे बढ़ रही हैं और गुरुवार के २४ घंटे में हुए संघर्ष के दौरान यूक्रेन के लगभग ८०० सैनिकों के मारे जाने का दावा रशिया के रक्षा विभाग ने किया है।

जनवरी महीने के संघर्ष में यूक्रेन ने २३ हजार से भी अधिक सैनिक खो दिए - रशिया के रक्षा मंत्री की जानकारीरशिया और यूक्रेन में अब कड़ी ठंड़ का मौसम है और युद्ध भूमि पर तापमान माइनस पांच सेल्सियस तक फिसला है। कई हिस्सों में भारी मात्रा में बर्फबारी हो रही है और कई हिस्सों में किचड़ भरा है। इस पृष्ठभूमि पर दोनों देशों की फौज को आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। इस वजह से सीधे जमीनी जंग करने की मात्रा कम हुई है और तोप, टैंक, रॉकेटस्‌, मिसाइल और ड्रोन हमलों का इस्तेमाल बढ़ा है। लेकिन, इस पृष्ठभूमि पर भी रशिया ने पूर्व, उत्तर एवं दक्षिण यूक्रेन के मोर्चे पर सैन्य अभियान आक्रामकता से जारी रखा है।

जनवरी महीने के संघर्ष में यूक्रेन ने २३ हजार से भी अधिक सैनिक खो दिए - रशिया के रक्षा मंत्री की जानकारीयूक्रेनी सेना के भंड़ार में सीमित हथियार होने से उनकी गतिविधियां धीमी हुई हैं। इसका लाभ उठाकर रशिया ने प्रखर हमले शुरू किए हैं और यूक्रेनी सेना को भारी मात्रा में जान का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रशिया के रक्षा मंत्री ने साझा की हुई जानकारी से इसकी पुष्टि हुई है। साथ ही रशिया के रक्षा विभाग ने पिछले कुछ दिनों में खार्किव एवं डोनेत्स्क के मोर्चे पर आगे बढ़ने के दावे किए हैं।

खार्किव के कुपिआन्स्क पर कब्जा पाने के लिए रशिया जोरदार हमले कर रही हैं। दूसरी ओर डोनेत्स्क के बाखमत और करीबी इळाके पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के लिए रशिया ने नए हमले शुरू करने की जानकारी सामने आयी है। जनवरी महीने के संघर्ष में यूक्रेन ने २३ हजार से भी अधिक सैनिक खो दिए - रशिया के रक्षा मंत्री की जानकारीपिछले कुछ दिनों में रशियन सेना ने बाखमत के करीबी दो गांव पर कब्ज़ा पाने के दावे किए हैं और पश्चिमी माध्यमों ने भी इसकी पुष्टि की है।

इस बीच, यूक्रेन ने रशिया के व्होल्गोग्रैड के ईंधन प्रकल्प पर बड़ा हमला किया है। इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और हमले के बाद वहां बड़ी आग भड़कने से भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन की सेना ने रशियन ईंधन प्रकल्प को लक्ष्य करने की एक महीने की यह चौथी घटना है। साथ ही रशिया ने किए ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा यूक्रेन ने किया है। शुक्रवार की रात रशिया ने यूक्रेन में १४ आत्मघाती ड्रोन के हमले किए गए। इससे बुनियादी सुविधा और ऊर्जा केंद्रों पर हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.