उत्तर कोरिया की ठोस कृति के बाद ही ट्रम्प-किम की भेंट संभव- व्हाईट हाउस की जानकारी    

वॉशिंग्टन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ ने उत्तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जॉन्ग-उन’ से मुलाकात करने के लिए राजी हुए हैं, लेकिन उत्तर कोरिया की ठोस कृति के बिना यह संभव नहीं है। जब उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम रोकने के आश्वासन पर कृति करगा, तभी ट्रम्प-किम की भेंट होगी, ऐसा व्हाईट हाउस ने स्पष्ट किया है। दौरान, उत्तर कोरिया के तानाशाह के साथ मुलाकात करने की घोषणा करने के बाद  चीन  के राष्ट्राध्यक्ष ‘शी जिनपिंग’ ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के साथ फोन पर चर्चा की।

आने वाले मई महीने में उत्तर कोरिया के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे, ट्रम्प की इस घोषणा की तरफ दुनिया भर के सभी नेता आश्चर्यचकित नजर से देखा रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ घोषणा नहीं है, बल्कि उत्तर कोरिया के साथ चर्चा करने के लिए अमरिका उत्सुक है, ऐसा ट्रम्प ने कुछ घंटों पहले स्पष्ट किया है। उत्तर कोरिया के नेतृत्व के साथ यह चर्चा सफल हुई तो वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अच्छा होगा, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प कर रहे हैं। इस बारे में व्हाईट हाउस की प्रवक्ता ‘सराह सैंडर्स’ ने अमरिका की भूमिका स्पष्ट की है।

‘उत्तर कोरिया ने अपने आश्वासनों को पूरा किया तो ही यह चर्चा संभव है’, ऐसा सैंडर्स ने कहा है। विवादास्पस्द परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते कुछ घोषणाएं की थी। अपनी सुरक्षा की गारंटी मिलने वाली है, तो उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल निर्मिती छोड़ने के लिए तैयार है, ऐसा उत्तर कोरिया ने घोषित किया था। उसीके साथ ही कोरियन क्षेत्र को परमाणु मुक्त करने के संकेत भी उत्तर कोरिया ने दिए थे।

उत्तर कोरिया अपने इन आश्वासनों की आपूर्ति करने वाला है, तो मई महीने में दोनों देशों के राष्ट्रप्रमुखों के बीच चर्चा हो सकती है, ऐसा व्हाईट हाउस ने स्पष्ट किया है। लेकिन कोरियन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार उत्तर कोरिया के नेतृत्व के साथ चर्चा करते समय इस कम्युनिस्ट राजवट पर दबाव कम नहीं होने वाला है। अमरिका और मित्र देशों को जब तक भरोसा नहीं होता, तब तक उत्तर कोरिया पर लगाए प्रतिबंधों को निकाला नहीं जा सकता, ऐसा भी सैंडर्स ने कहा है।

‘ट्रम्प-किम’ की मुलाकात की घोषणा के बाद चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को फ़ोन किया। इसमें उत्तर कोरिया के साथ चर्चा करने वाले हैं, यह जानकारी ट्रम्प ने दी। इसके बाद ट्रम्प और जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के साथ चर्चा का स्वागत करने की जानकारी व्हाईट हाउस ने दी है। इस अवसर का उत्तर कोरिया पूरी तरह से फायदा उठाएगा, ऐसी अमरिका आशा कर रहा है। फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमॅन्युल मॅक्रॉन ने भी ट्रम्प की घोषणा का स्वागत किया है। लेकिन उत्तर कोरिया  के तानाशाह के साथ चर्चा करते समय अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कठोर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा आवाहन  मॅक्रॉन ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.