चीन की पनडुब्बी से बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – ईस्ट और साउथ चाइना सी के सागरी क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए जोरदार प्रयत्न करनेवाले चीन ने अति प्रगत बैलस्टिक मिसाइल का पनडुब्बी से परीक्षण किया है| ‘बोहोई’ इस सागरी क्षेत्र में सफल परीक्षण होने की बात चीन के लष्कर ने प्रसिद्ध की है| पर पनडुब्बी से बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण शुरू होते समय चीन के अलग अलग प्रांत में परग्रहवासियों के उड़न तश्तरी (अनआईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) दिखाई देने का दावा चीन के नागरिकों ने किया है|

चीन की नौसेना ने लगातार दो दिन पनडुब्बी से जेएल-३ बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है| शनिवार को बोहोई का समुद्र तथा रविवार को बोहोई के खाड़ी क्षेत्र में चीन ने यह परीक्षण किए है| पनडुब्बी से बैलस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण करके परमाणु हमले को प्रत्युत्तर देने के लिए हम तैयार होने की बात चीन ने दिखाई है, ऐसा दावा चीन के मुखपत्र ने किया है| ईस्ट एवं साउथ चाइना सी में गश्ती करनेवाले अमरिका को चेतावनी देने की बात चीनी मुखपत्र ने कही है|

जेएल-३ बैलस्टिक मिसाइल आनेवाले वर्ष में चीन की नौसेना में शामिल होगा| लगभग १४०० किलोमीटर अंतर पर हमला करने की क्षमता होनेवाले इस बैलस्टिक मिसाइल में लगभग १० परमाणु विस्फोटक ले जाने की क्षमता होने का दावा किया जाता है| सिंगापुर में शुरू ‘शांग्रीला डायलॉग’ इस सुरक्षा विषयक परिषद में अमरिका से चीन पर जोरदार आलोचना होते समय चीन की नौसेना ने पनडुब्बी से बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, इसकी तरफ अंतरराष्ट्रीय माध्यम ध्यान केंद्रित कर रहे है|

बोहोई सागर क्षेत्र में चीन ने बैलस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, उस समय चीन के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकों ने परग्रहवासियों की उड़न तश्तरी देखने का दावा किया है| चीन ने शनिवार की सुबह ७ से दोपहर १ बजे तक पहले तथा रविवार की सुबह ढाई बजे दुसरा परीक्षण किया था| पर चीन में प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए जानकारी में रविवार की सुबह उड़न तश्तरी अपने प्रदेश में उतरने का दावा किया है| कई नेटीजंस ने तस्वीरें एवं वीडियो शेयर भी किये है| चीन के शैन्दोंग, शांक्सी, हेबेई और हेनान प्रांतों से उड़नतश्तरी देखने की बात कही गई है|

कई नेटीजन्स से चीन का अभ्यास और यूएफओ इनमें संबंध होने का दावा किया है| तथा कई नेटीजंस ने यूएफओ दिखाई देना चीन में कोई नई बात ना होने की बात कही है| इससे पहले भी चीन में यूएफओ दिखाई देने के दावे नागरिकों ने किए थे| इस संबंधी कई खबरें प्रसिद्ध हुई थी| सोशल मीडिया पर इस मामले में वीडियो भी प्रसिद्ध किए गए थे| ऐसे में अब चीन के बैलस्टिक मिसाइल के परीक्षण के समय उड़नतश्तरी का चीन में उतरने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है|

पर उड़नतश्तरी और परग्रहवासियों के बारे में सभी दावे चीन लगातार ठुकराता रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.