नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में आतंकी हमले से २३ की मौत

अबुजा – नाइजीरिया में ‘आयएस’ से जुड़े आतंकी संगठन ‘बोको हराम’ के हमले में २३ लोग मारे गए हैं। पिछले महीने नाइजीरिया की सेना की कार्रवाई में बोको हराम के दो कमांडर मारे गए थे। इसका प्रतिशोध लेने के लिए बोको हराम संदिग्धों को लक्ष्य कर रहा है। पिछले महीने बोको हराम ने बड़े आतंकी हमले को अंज़ाम देकर ५० लोगों को मारा था। इसके बाद नाइजीरिया के एक प्रार्थना स्थल पर हुए आतंकी हमले में ५० से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद यह तीसरा बड़ा आतंकी हमला है।

मंगलवार को नाइजीरिया के ईशान कोण क्षेत्र में स्थित बोर्नो प्रांत में बोको हराम के आतंकियों ने हमला किया। दिकवा डिस्ट्रिक्ट क्षेत्र के मगड़ाला गांव में वाहन और मोटरसाइल से पहुँचे आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। आतंकियों के गुट ने गांव से कुछ लोगों का अपहरण किया है और २० से अधिक लोग लापता होने की बात कही जा रही है। स्थानीय व्यापारी और नागरिक सेना को जानकारी प्रदान कर रहे हैं, इस आशंका से उन्हें लक्ष्य किया गया, ऐसा दावा माध्यमों ने किया।

नाइजीरिया में पिछले १५ दिनों में यह तीसरा बड़ा आतंकी हमला है। पिछले महीने बोर्नो के रान शहर में आतंकियों ने व्यापारियों के गुट को लक्ष्य किया था। इस दौरान ५० लोग मारे गए थे। इसके बाद रविवार को ओंड़ा स्थित प्रार्थना स्थल पर हमला करके ५३ लोगों को ढ़ेर किया गया। अब मंगलवार को फिर से बड़ा हमला करके बोको हराम ने अपनी ताकत और क्रूरता दिखाई है।

नाइजीरिया में अगले साल राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। इस पृष्ठभूमि पर आतंकी हमलों में हो रही बढ़ोतरी मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बुहारी की राजनीतिक दल की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इन हमलों से बुहारी की कार्यक्षमता पर पहले ही सवाल किया गया है और विपक्ष ने आपात्काल का ऐलान करने की माँग की है।

अफ्रीका का नाइजीरिया ईंधन समृद्ध और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। पिछले कुछ सालों से अल कायदा, आयएस से जुडे आतंकी संगठन एवं विद्रोही गुट और डकैत गिरोहों ने इस देश की सुरक्षा को खतरे में ड़ाला है। लगातार कार्रवाई करने के बावजूद आतंकी एवं सशस्त्र गुटों पर नियंत्रण पाने में सरकार को सफलता प्राप्त नहीं हुई है। इस पृष्ठभूमि पर देश की स्थिरता को खतरा होने का आरोप विपक्ष ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.