एक महीने के दौरान नाइजीरिया में हुए आतंकी हमलों में ३८४ की मौत – अंतरराष्ट्रीय संगठन का दावा

अबूजा – अप्रैल में नाइजीरिया में आतंकी एवं चरमपंथी गिरोह के हमलों में ३८४ नागरिक मारे गए हैं। इनमें आतंकी बोको हराम संगठन के हमलों में मरनेवालों की संख्या काफी बड़ी है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन ने कहा है। इसी बीच, रविवार को आतंकियों ने नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में लष्करी अड्डों पर किए गए हमलों में आठ लोग मारे गए हैं।

nigeria-attackनाइजीरिया की सेना ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह को बोर्नो प्रांत की राजधानी मैदूगुरी के पास अजिरी क्षेत्र में बोको हराम के आतंकियों ने हमला किया। यहां के लष्करी अड्डे पर कब्जा करने के लिए करीबन दो घंटे संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में आतंकियों ने अड्डे का कब्जा करने के बाद नाइजीरियन सेना को वहां से भागना पड़ा। इससे कुछ घंटे पहले आतंकियों ने मैदूगुरी से १७२ किलोमीटर दूरी पर स्थित रण के लष्करी अड्डे पर भी हमला किया था। लेकिन, सेना की कार्रवाई के बाद आतंकी वहां से भाग निकले, ऐसा नाइजीरिया की सेना ने स्पष्ट किया।

बोको हराम संगठन की तरह ही बीते कुछ हफ्तों से फुलानी नामक लुटेरे गिरोह द्वारा भी नाइजीरिया में किए जा रहे हमलों की संख्या बढ़ी है। फुलानी गिरोह ने अप्रैल में किए हमलों में १७३ की मौत होने की जानकारी नाइजीरिया की गतिविधियों पर नज़र रखनेवाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ने प्रसिद्ध की है। इसी बीच करीब दो सौ नागरिक बोको हराम के हमलों में मारे गए हैं। इसके अलावा ‘इंडिजिनीअर पीपल ऑफ बियाफ्रा’ नामक गिरोह के हमलों में आठ की मौत हुई।

nigeria-attackनाइजीरिया के बोर्नो, इबोनी प्रांत में सबसे ज्यादा जान का नुकसान हुआ है। इस दौरान नाइजीरिया के आग्नेय और दक्षिणी क्षेत्रों में भी कुछ मात्रा में हमले हुए हैं। इन हमलों के साथ ही नाइजीरिया में आतंकी और चरमपंथी गिरोह छात्रों का अपहरण करने के मामले भी बढ़े हैं। अप्रैल में फुलानी गिरोह ने १२५ लोगों का अपहरण किया था। इस घटना से नाइजीरिया दहल उठा था। अगले कुछ ही दिनों में इन सभी लोगों को सुरक्षित रिहा किया गया था।

र्इंधन और खनिजों से भरे नाइजीरिया इस अफ्रीकी देश में बीते दशक से बोको हराम, इस ‘आयएस’ से जुड़े आतंकी संगठन ने काफी कोहराम मचाया है। बीते दशक से जारी आतंकी हमलों में अब तक ३६ हज़ार से अधिक नाइजीरियन नागरिक मारे गए हैं। इस दौरान ३० लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। बोको हराम के इन हमलों की वजह से विस्थापित हुए लाखों लोगों ने नायजर, छाड़ इन देशों के सरहदी क्षेत्र में पनाह लेने की जानकारी संयुक्त राष्ट्रसंघ का मानव अधिकार संगठन साझा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.