नाइजीरिया में हुए आतंकी हमले के मृतकों की संख्या १५० पर

अबुजा – नाइजीरिया के प्लैटू प्रांत में हुए आतंकी हमले के मृतकों की संख्या बढ़कर डेढ़ सौ तक पहुँची है| गार्गा जिले के पांच गांवों को इस हमले में लक्ष्य किया गया था| आतंकी संगठन बोको हराम ने स्थानीय डकैतों से हाथ मिलाकर इस हमले को अंजाम देने की बात सामने आयी है| आतंकी और डकैतों के हाथ मिलाने से नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए खतरा अधिक बढ़ा है, यह चिंता भी विश्‍लेषकों ने जताई है| पिछले दो हफ्तों में नाइजीरिया में यह तीसरा बड़ा आतंकी हमला किया गया है|

nigeria-terror-attack-victims-2रविवार को प्लैटू प्रांत के क्यैरम, ग्याम्बाऊ, डुंगरू, कुकावा और शुवाका गांवों पर भीषण हमले किए गए| इस बीच घर, गाड़ियॉं और पालजू पशुओं को जलाया गया है| गांववालों पर अंधाधुंध और क्रूरता से गोलीबारी की गई, यह जानकारी स्थानीय सूत्र एवं अधिकारियों ने साझा की| हमलावर बाईक्स पर संवार होकर आए थे और कई घंटों तक यह हमला होता रहा, यह जानकारी भी प्रदान की गई है|

शुरू में इस हमले में सिर्फ ५० लोगों की मौत की बात कही जा रही थी| लेकिन, पिछले दो दिनों में इन मृतकों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है| हमलावरों द्वारा गांवों के करीबी इलाकों में कुछ शव फेंकने की बात सामने आयी है और कुछ घायलों की भी मृत्यु हुई है| इस वजह से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई| इस हमले के कारण गार्गा जिले के गांवों में आतंक और ड़र का माहौल फैला हुआ है और हज़ारों लोगों ने अन्य प्रांतों की ओर स्थानांतरण शुरू किया है| पिछले तीन दिनों में लगभग पांच हज़ार लोगों के स्थानांतरण की जानकारी नाइजीरिया के मंत्री ने प्रदान की|

nigeria-terror-attack-victims-1हमले के बाद सैन्य दलों की तैनाती की गई है| हमलावरों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, यह भी सरकार ने कहा है| इस हमले के बाद मध्य नाइजीरिया के बेन्यू प्रांत में भी दो हमले हुए और इसमें २४ की मौत हुई है| लेकिन, यह हमले आतंकियों द्वारा किए है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है| स्थानीय लोगों ने इन हमलों के पीछे आतंकियों से जुड़े फुलानी विद्रोहियों का हाथ होने का बयान किया है| लेकिन, इसकी अभी पुष्टी नहीं हो पाई है|

पिछले महीने के अंतिम दिनों में ट्रेन और हवाई अड्डे पर आतंकी हमले किए गए थे| इसके बाद प्लैटू में हुए बड़े हमले से राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बुहारी की कार्यक्षमता पर सवाल उठे हैं| विपक्ष ने आपातकाल का ऐलान करने की मॉंग की है| रक्षामंत्री एवं सुरक्षा यंत्रणाओं के प्रमुख इस्तीफा दें, यह भी विपक्ष ने अपनी मॉंग में कहा है|

अफ्रीका का नाइजीरिया ईंधन से भरा एवं सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है| पिछले कुछ सालों में अल कायदा, आयएस से जुडे आतंकी संगठन एवं विद्रोही गुट और लुटेरों के गिरोहों ने इस देश की सुरक्षा को खतरे में ड़ाल दिया है| लगातार कार्रवाई के बावजूद आतंकी एवं हथियारों के गुटों पर नियंत्रण पाने में सरकार को सफलता नहीं मिली है| इसकी वजह से देश की स्थिरता के लिए खतरा पैदा हुआ है, यह आरोप विरोधियों ने लगाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.