नाइजीरिया की हिंसा में तकरीबन ५० की मौत

Nigeria-violenceअबुजा – नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के करीबी कादुना प्रांत में हिंसा से लगभग ५० लोग मारे गए हैं| मृतकों में प्रमुखता से किसानों का समावेश होने की जानकारी स्थानीय सुरक्षा यंत्रणाओं ने साझा की| इस हिंसा के पीछे डकैती गुट या आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है, यह संभावना भी जताई गई है| पिछले कुछ महीनों में ‘बोको हराम’ और ‘आईएस’ जैसे गुटों ने अपना विस्तार बढ़ाने के लिए डकैत एवं अपराधिक गिरोहों से सहायता लेने की बात सामने आयी है|

Nigeria-violence-01कादुना उत्तरी नाइजीरिया के अस्थिर प्रांतों में से एक है| बीते कुछ महीनों में उत्तरी ओर के अधिकांश प्रांतों में अपहरण, आतंकी हमले एवं वांशिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं और कादुना की घटना भी इसी का हिस्सा दिखती है| हमलावरों ने इदासु क्षेत्र के तीन गांवों पर जोरदार हमले किए| इनमें कौरन फवा, मार्के और रिहेया का समावेश है|

पहला हमला पिछले हफ्ते शुक्रवार को किया गया| इस दौरान ९ लोग मारे गए| इसके बाद शनिवार और रविवार के दिन फिर से हमले किए गए| इन हमलों में ३८ लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं| इस वजह से हमले से मृतकों की संख्या बढ़ने का ड़र जताया गया है| इस हमले में कई घरों के साथ संपत्ति एवं खेतों को आग में फूंका गया है|

Nigeria-violence-02इन हमलों के बाद इस क्षेत्र में फौज की तैनाती की गई है और साथ ही सर्चमुहीम भी शुरू है| राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बुहारी ने हमलों में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताकर कार्रवाई करने का वादा किया है| लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष एवं सरकार द्वारा दिए जा रहे आश्‍वासनों पर स्थानीय जनता नाराज़ होने की जानकारी सामने आयी है| इस वर्ष के शुरू में मार्च और अप्रैल में कादुना में शिक्षा संस्थाओं पर हमले करके छात्रों का अपहरण किया गया था| इसके बाद कुछ समय के लिए यहां की सुरक्षा बढ़ाई गई थी|

लेकिन, आतंकी गुट एवं डकैती गिरोह सुरक्षा यंत्रणाओं को परास्त करके हमले करने की बात सामने आयी है| कादुना के साथ नाइजीरिया के अन्य प्रांतों में अल कायदा, आईएस से जुड़े आतंकी संगठनों के साथ छोटे-बड़े स्थानीय गिरोह हैं| इनमें जानवरों का अपहरण करनेवाले गिरोह भी शामिल हैं| नाइजीरियन सरकार आतंकी संगठन एवं स्थानीय गिरोह पर कार्रवाई करने में असफल साबित होने का आरोप लगाया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.