गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के १० प्रतिशत कर्मचारी हमास के आतंकवादी – अमेरिकी अखबार का सनसनीखेज दावा

वॉशिंग्टन/तेल अवीव – इस्रायल पर ७ अक्टूबर को हुए हमले में हमास के आतंकवादियों के साथ गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन के कर्मचारी भी शामिल थे, ऐसे आरोप लगाए गए हैं। इसी बीच अब गाजा में मौजूद राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन के दफ्तर के १० प्रतिशत कर्मचारी हमास के आतंकवादी होने का दावा ‘द वॉल स्ट्रिट जर्नल’ नामक अमेरिकी अखबार ने किया है। इस्रायल पर हुए हमले के साथ ही इस्रायली सैनिकों के शव गायब करने में और आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक जिहाद’ के लिए ‘वॉर रूम’ बनाने में भी यह कर्मचारी शामिल थे, ऐसी जानकारी वर्णित अखबार ने दी है। गाजा पट्टी में राष्ट्र संघ ने बनाए स्कूलों में इस्रायल के विनाश के पाठ पढ़ाए जा रहे हैं, यह आरोप भी इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने लगाया है।

गाजा पट्टी में पैलेस्टिनी शरणार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने खड़ी की हुई स्वयंसेवी संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद जैसी आतंकवादी संगठन के लिए काम करने में जुटी होने की आलोचना अमेरिकी अखबार ने की है। गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के १० प्रतिशत कर्मचारी हमास के आतंकवादी - अमेरिकी अखबार का सनसनीखेज दावाराष्ट्र संघ के गाजा स्थित १० प्रतिशत यानी लगभग १,२०० कर्मचारी हमास या इस्लामिक जिहाद के आतंकवादी है। इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा ने इसकी जानकारी अमेरिका से साझा की है। इसके अनुसार राष्ट्र संघ ने स्थापित किए स्कूल के शिक्षक भी इस्रायल पर हमला करने के लिए हमास ने बनाई योजना में शामिल हुए थे।

हमास ने ७ अक्टूबर को इस्रायल पर किए हमले में स्वयंसेवी संगठन के १२ कर्मचारी शामिल हुए थे। इसके बाद ८ अक्टूबर को हमास ने इस्रायली सैनिकों के शव गायब किए थे और इसमें भी कुछ कर्मचारी शामिल हुए थे। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने इस्लामिक जिहाद को इस्रायल पर हमला करने के लिए ‘वॉर रुम’ बनाने के लिए सहायता की थी। इस्लामिक जिहाद के आतंकवादियों ने इसीका इस्तेमाल करके इस्रायल के प्रमुख शहरों पर मिसाइल दागे थे। गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के १० प्रतिशत कर्मचारी हमास के आतंकवादी - अमेरिकी अखबार का सनसनीखेज दावाइस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने ब्रिटिश समाचार चैनल से बोलते हुए राष्ट्र संघ की इस स्वयंसेवी संगठन की नई जानकारी साझा की।

संयुक्त राष्ट्र संघ के स्वयंसेवी संगठन ने गाजा में बनाए स्कूलों में आतंकवादी गतिविधियों के पाठ, जानकारी, प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ऐसा आरोप नेत्यान्याहू ने लगाया है। इन स्कूलों की सहायता से इस्रायल पर किए हमलों की, आतंकवादियों की सराहना की जा रही है, ऐसा आरोप इस्रायल के प्रधानमंत्री ने लगाया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसपर ध्यान देने की आवश्यकता प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने स्पष्ट की। साथ ही गाजा की हमास के विनाश के बाद इस्रायल राष्ट्र संघ का दफ्तर बंद करेगा, यह ऐलान भी नेत्यान्याहू ने किया है।

इसी बीच, गाजा स्थित राष्ट्र संघ के कर्मचारी हमास के आतंकवादी हमले में शामिल होने की बात स्पष्ट होने के बाद पश्चिमी देश राष्ट्र संघ के अभियान से पीछे हटे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया सहित लगभग १२ देशों ने गाजा स्थित राष्ट्रसंघ की आर्थिक सहायता रोक दी है। इस वजह से बेचैन हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पश्चिमी देशों को सहायता देना जारी रखने का आवाहन किया है। साथ ही अपने कर्मचारियों की जांच करने का ऐलान भी राष्ट्र संघ के महासचिव गुतेरस ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.