‘रेड सी’ में जारी हौथियों के हमले रोके नहीं तो ईरान को चीन का सहयोग प्राप्त नहीं होगा – चीन की ईरान को चेतावनी

तेहरान/बीजिंग – येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड सी से सफर कर रहें व्यापारी जहाज और ईंधन टैंकरों पर शुरू किए हमलों पर चीन ने गुस्सा व्यक्त किया है। हौथी के जारी हमले रोकने के लिए ईरान पहल करें। हौथी के हमलों में चीन के हितसंबंध बाधित हुए तो ईरान को चीन का सहयोग खोना होगा, ऐसी धमकी चीन ने दी है। इससे ईरान और चीन के संबंधों में थोड़ा बहुत तनाव होने की बात दिख रही है।

रेड सी, बाल अल-मन्देब और एडन की खाड़ी में हौथी विद्रोहियों के जारी हमलों के कारण सुएज नहर से हो रही सामान की यातायात पर असर हुआ है। ‘रेड सी’ में जारी हौथियों के हमले रोके नहीं तो ईरान को चीन का सहयोग प्राप्त नहीं होगा - चीन की ईरान को चेतावनीइस समुद्री क्षेत्र की व्यापारी यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट होने के दावे किए जा रहे हैं। यूरोप से पूर्व एशिया तक की व्यापारी यातायात बाधित हुई है और आगे के समय में इससे पूरे विश्व में महंगाई का उछाल होगा, ऐसी चिंता जताई जा रही है।

हौथी विद्रोहियों ने अब तक रेड सी के क्षेत्र से सफर कर रहे इस्रायल, अमेरिका और ब्रिटेन से संबंधित व्यापारी जहाजों को लक्ष्य किया था। चीन और रशिया के जहाजों को वहां पर सुरक्षित सफर करने का अवसर दिया गया था। रेड सी में उभरे तनाव के कारण समुद्री यातायात बाधित होने की स्थिति में चीन ने अपने महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट ॲण्ड रोड’ (बीआरआई) प्रकल्प को आगे बढ़ना शुरू किया था। यूरोपिय माध्यमों ने इस पर ध्यान भी आकर्षित किया था। इस वजह से रेड सी में उभरे तनाव के पीछे चीन होने की आशंका अधिक बढ़ी थी।

ऐसी स्थिति में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ने हौथी विद्रोहियों के जारी हमलों को लेकर ईरान को धमकाने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था ने प्रदान की है। हौथी के इन हमलों के कारण चीन की व्यापारी यातायात बाधित हुई तो इसके परिणाम ईरान को पडेंगे, ऐसा इशारा चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया है। ईरान के दो अधिकारियों ने वृत्तसंस्था से यह जानकारी साझा की। धमकी के अनुसार चीन वाकई ईरान के साथ जारी ईंधन और सैन्य सहयोग से पीछे हट सकता है। इससे ईरान की सैन्य तैयारी को नुकसान पहुंचने की संभावना है। पूर्व यूरोप के शीर्ष माध्यमों ने यह संभावना जताई है। इससे पहले ईंधन की कीमत को लेकर ईरान और चीन के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.