चीन के ‘ग्रे झोन वॉरफेअर’ के जवाब में ताइवान चीन के घुसपैठी ‘ड्रेजर’ जहाजों को जब्त करेगा

ताइपे – ताइवान के समुद्री क्षेत्र में, तटीय इलाके के करीब अवैध खनन कर रहे चीन के विरोध में बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत ताइवान आगे से अपनी सीमा में देखे जाने वाले चीन के ‘ड्रेजर’ जहाजों को जब्त करेगा, ऐसी सूचना ताइवान की यंत्रणा ने जारी की है। इसके ज़रिये ताइवान ने चीन की घुसपैठी को बड़ी झटका दिया है, ऐसा दावा हो रहा है। गौरतलब है कि, चीन ने पिछले कई सालों से ताइवान के विरोध में अपनाए ‘ग्रे झोन वॉरफेअर’ को ताइवान ने यह पहल करके प्रत्युत्तर दिया है, ऐसा विश्लेषकों का कहना हैं। ऐसे में आगे के दिनों में ताइवान चीन के विरोध में इसी तरह के और भी निर्णय करेगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

चीन के ‘ग्रे झोन वॉरफेअर’ के जवाब में ताइवान चीन के घुसपैठी ‘ड्रेजर’ जहाजों को जब्त करेगाताइवान के न्याय विभाग की घोषणा के अनुसार ताइवान के विशेष आर्थिक समुद्री क्षेत्र में अन्य देश के जहाज या मशीनरी एवं सामान का प्रयोग करके किसी भी तरह का खनन करने का काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताइवान का यह निर्णय चीन विरोधी होने का दावा किया जा रहा है। पिछले दशक से चीन के रेत माफिया ताइवान के तटीय इलाके की लूट करने में लगे होने के आरोप किए गए थे। चीन ने इन आरोपों को ठुकरा कर ताइवान की सीमा में घुसपैठ और खनन जारी रखा था।

चीन के ‘ग्रे झोन वॉरफेअर’ के जवाब में ताइवान चीन के घुसपैठी ‘ड्रेजर’ जहाजों को जब्त करेगाचीन की यह अवैध घुसपैठ और खनन पर रोक लगाने के लिए ताइवान ने आवश्यक कानून किया है। इस वजह से हमारे समुद्री क्षेत्र में चीन के जहाजों की घुसपैठ कम होगी, ऐसा दावा ताइवान में किया जा रहा है। साथ ही घुसपैठ करने पर संबंधित जहाजों से भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा। ताइवान के माध्यमों ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार पिछले साल चीन के जहाजों ने दो हजार से भी अधिक बार ताइवान की सीमा में घुसपैठ और अवैध खनन किया था। ऐसा करके चीन ने ताइवान की खनिज संपत्ति का भारी नुकसान किया है, ऐसी आलोचना ताइवान ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.