ताइवान यानी यूक्रैन नहीं – चीन का इशारा

spokesperson-Hua-Chunyingबीजिंग – ताइवान यानी यूक्रैन नहीं है, वह चीन का अभिन्न अंग है, यह इशारा चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया है| चीन के विदेशमंत्री वैंग यी ने अमरीका की नीति चीन के खिलाफ संघर्ष की राह का चयन करती है, यह आरोप लगाया| रशिया-यूक्रैन के बीच तनावभरी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर अमरीका ने ‘इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजी’ का ऐलान किया है और इसमें ताइवान की आत्मरक्षा की क्षमता इंडो-पैसिफिक के नज़रिये से अहम होने का ज़िक्र किया है| अमरीका द्वारा घोषित नीति के बाद ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष ने रक्षाबल को तैयार एवं चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं| इस पृष्ठभूमि पर चीन का बयान आया है|

रशिया-यूक्रैन सीमा पर तनाव की पृष्ठभूमि पर रशिया और चीन की नज़दीकियॉं अधिक बढ़ती जा रही हैं| चीन ने यूक्रैन के मुद्दे पर रशिया का समर्थन किया है और रशिया ने भी ताइवान के मामले में चीन का समर्थन किया था| इस पर ताइवान ने चिंता जताई थी| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दो प्रांतों को स्वतंत्र देश के तौर पर स्वीकृति प्रदान की है और इसके बाद ताइवान की फिक्र अधिक बढ़ी है| चीन रशिया का अनुकरण करके ताइवान के खिलाफ कार्यवाही करेगा, यह दावे ताइवान से किए जा रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर ताइवान ने अपने रक्षाबलों को अधिक सतर्क रहने के आदेश दिए हैं|

China's-warningइसी बीच अमरीका ने नए ‘इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजी’ का ऐलान किया और इसमें ताइवान की सुरक्षा का मुद्दा पेश किया है| अमरीका ताइवान को आत्मरक्षा की क्षमता प्रदान करेगी, यह ज़िक्र भी इंडो-पैसिफिक नीति में है| अमरीका ने ताइवान को लेकर किया यह ज़िक्र चीन को काफी बेचैन कर रहा है| चीन के विदेशमंत्री वैंग यी ने अमरीका के विदेशमंत्री से चर्चा के दौरान इस बात पर स्पष्ट नाराज़गी दर्शायी| अमरीका ने अपनी नई नीति से चीन को रोकना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होने का बयान किया है और यह बात गलत संदेश देता है, ऐसी आलोचना विदेशमंत्री यी ने की|

चीन के विदेश विभाग की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भी ताइवान चीन का अभिन्न अंग है और इसकी यूक्रैन से तुलना नहीं की जा सकती, यह इशारा दिया है| चीन अपनी अखंड़ता से कभी भी समझौता नहीं करेगा, यह इशारा भी चीनी प्रवक्ता ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.