युद्धविराम की बातचीत असफल होने के बाद सूड़ान हवाई नए हमलों से दहल उठा

जेद्दाह/खार्तूम/इस्तंबूल – सौदी अरब की मध्यस्थता से सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बलों की शुरू युद्ध विराम की बातचीत असफल हुई है। दोनों गुटों ने यह दावा किया है कि, हम ही सूड़ान पर कब्ज़ा पाने में सफल होंगे। इस वजह से राजधानी खार्तूम सोमवार से शुरू हुए नए हवाई हमलों से दहल उठा। इसी बीच, अपने राजदूत के वाहन पर गोलीबारी होने का गुस्सा व्यक्त करके तुर्की ने खार्तूम स्थित अपना दूतावास वहां से हटाने का ऐलान किया।

बातचीत असफलपिछले २५ दिनों से सूड़ान में शुरू गृहयुद्ध में मारे गए लोगों की पुख्ता संख्या अभी स्पष्ट नहीं हुई है। लेकिन इस संघर्ष में कम से कम ७०० लोगों की मौत होने का दावा पश्चिमी माध्यम कर रहे हैं। इसी बीच एक लाख सूड़ानी ने स्थानांतरण करने की जानकारी सामने आ रही है। अब तक संयुक्त राष्ट्र संघ, अमरीका, सौदी अरब और अफ्रीकी महासंघ ने सूड़ान में युद्ध विराम करने की कोशिश की है। लेकिन, संघर्ष कर रहे दोनों गूट युद्ध विराम के लिए तैयार नहीं हैं और सूड़ान का संघर्ष आगे बढ़ता जाएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच, दो दिन पहले खार्तूम में तुर्की के राजदूत के वाहन पर गोलीबारी हुई। राजदूत इस्माईल गोबोनोग्लू इस हमले से बच निकले है। लेकिन, तुर्की ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लेकर खार्तूम से अपना दूतावास हटाकर पोर्ट सूड़ान में शुरू करने का ऐलान किया है। पिछले दो हफ्तों में सूड़ान में तुर्की पर हुआ यह दूसरा हमला है। इससे पहले तुर्की के विमान पर गोलीबारी हुई थी।

मराठी   English

Leave a Reply

Your email address will not be published.