डीआर कांगो’ में फैली बाढ़ से ४०० लोगों की मौत

किंशासा – मध्य अफ्रीका के ‘डीआर कांगो’ में बाढ़ ने मचाई तबाही में ४०० से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस क्षेत्र में बारिश का जोर अगले कुछ दिन जारी रहेगा। इससे यहां पर बाढ़ की चपेट में आने से मरनेवालों की संख्या बढ़ेगी, यह ड़र व्यक्त किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पड़ोस के रवांडा देश में फैली बाढ़ से ‘डीआर कांगो’ को नुकसान पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

बाढ़डेमोक्रैटिक रिपब्लिक कांगो यानी ‘डीआर कांगो’ के ‘साउथ किवू’ प्रांत में लगातार दो हफ्तों से शुरू बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है। इस दौरान यहां पर नदीयों पर बने बांध टूटने से दो गांवों में पानी भरा है। इस बाढ़ और बाद में भूस्खलन होने से कुल २८७ लोग मारे गए हैं और इन सभी के शव बरामद हुए हैं। इनके अलावा अन्य १७६ लोग लापता होने की जानकारी सामने आ रही हैं। इस दौरान २०५ लोग घायल हुए हैं और इनमें से कुछ लोगों के हालात काफी गंभीर होने का दावा किया जा रहा है।

राष्ट्राध्यक्ष फेलिक्स शिसेकेदी ने मानवीय सहायता एवं आपदा की स्थिति में सहायता पहुंचाने के लिए शीघ्रता से कदम उठाए हैं। लेकिन, साउथ किवू प्रांत में बाढ़ की स्थिति मई महीने के अन्त तक बनी रहेगी, यह कहा जा रहा है। यहां पर बारिश का जोर अभी कायम है और किवू तालाब पुरे भरकर बहने लगे हैं। एक हफ्ते पहले पड़ोस के रवांडा की सीमा पर स्थित गांव में किवू तालाब का पानी भरने से १३१ लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान हज़ारों घरों का नुकसान भी हुआ है। इस तालाबा के दूसरें ओर पर स्थित डीआर कांगो में भी दो दिन बाद इस सैलाब से नुकसान पहुंचा है।

इसी बीच, डीआर कांगो की पूर्व सीमावर्ती क्षेत्र विद्रोही और आतंकवादी संगठनों की वजह से पहले से अस्थिर बना है। इस क्षेत्र में सेना उतारने की सोच में दक्षिण अफ्रीका के कुछ देश हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.