जापान के विरोध में सख्त और निर्णायक सैन्य कार्रवाई की जाएगी – उत्तर कोरिया की धमकी

सेउल – जापान ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए घोषित किए रक्षा खर्च पर उत्तर कोरिया ने आलोचना की है। ‘क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में धकेल रहे जापान के विरोध में सख्त और निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। इसका अहसास जापान को जल्द ही होगा’, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया ने दी है। जापान ने रक्षा खर्च बढ़ाकर दूसरे विश्व युद्ध के बाद किए समझौतों का उल्लंघन किया हैं, यह आरोप चीन ने पहले ही लगाया था।

सख्त और निर्णायकचार दिन पहले जापान ने अपनी रक्षा नीति घोषित की। इसके अनुसार अगले पांच सालों में जापान रक्षा तैयारी के लिए ३२० अरब डॉलर्स खर्च करेगा। अमरीका और चीन के बाद इतनी बड़ी मात्रा मं रक्षा खर्च करने वाला जापान तीसरा देश होगा। इससे जापान मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहा हैं। चीन, रशिया और उत्तर कोरिया के खतरे को जवाब देने के लिए यह तैयारी आवश्यक है, ऐसा जापान ने कहा था।

सख्त और निर्णायकजापान ने पिछले कुछ सालों से ही अपना रक्षा खर्च लगातार बढ़ाया हैं। चीन और उत्तर कोरिया का खतरा रेखांकित करके जापान ने रक्षा तैयारी बढ़ाने के लिए प्राथमिकता दी थी। जापान के इस रक्षा खर्च पर चीन ने पहले भी आलोचना की थी। साथ ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान पर लगाए प्रतिबंधों की याद भी चीन ने करायी थी। साथ ही अमरीका भी जापान को हथियारों से मुस्तैद करके इस क्षेत्र का संतुलन बिगाड़ रही हैं, यह आरोप भी चीन ने लगाया था।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने भी चीन की तरह जापान के इस रक्षा खर्च की आलोचना की है। इसी दौरान उत्तर कोरिया ने ऐसा धमकाया है कि, उत्तर कोरिया को खतरा बता रहे जापान को इसके परिणामों का सामना करना होगा। इसके ज़रिये जापान अपनी अति महत्वाकांक्षा प्रदर्शित कर रहा हैं और उत्तर कोरिया इसके खिलाफ निर्णायक कदम उठाएगा, ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया ने दी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.